फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu and Kashmir High Court cnot a government servant FIR stayed

जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट: सहकारी बैंक के चेयरमैन सरकारी नौकर नहीं, एफआईआर पर रोक

Tue, 03 May 2022 03:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 03 May 2022 03:38 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजीव कुमार ने एफआईआर पर रोक के आदेश देते हुए एसीबी के एसएसपी और अनंतनाग पुलिस थाने के नाम से नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir High Court cnot a government servant FIR stayed
jammu kashmir high court kashmir - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने शहरी सहकारी बैंक के चेयरमैन गुलाम नबी शाह के खिलाफ दर्ज एंटी करप्शन ब्यूरो की एफआईआर पर रोक लगा दी है। आरोपी चेयरमैन के वकील ने दलील दी कि बैंक के चेयरमैन सरकारी नौकर की श्रेणी में नहीं आते। ऐसे में एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती। न्यायाधीश संजीव कुमार ने एफआईआर पर रोक के आदेश देते हुए एसीबी के एसएसपी और अनंतनाग पुलिस थाने के नाम से नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।
विज्ञापन


एसीबी के अनुसार शहरी सहकारी बैंक अनंतनाग ने निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन करते हुए चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों पर ऐसे लोगों को भर्ती कर दिया, जो उसकी योग्यता नहीं रखते थे। पहले इन पदों पर अस्थायी तैनाती की गई और बाद में इन कर्मियों को स्थायी कर दिया गया। एसीबी के अनुसार बैंक के निदेशक मंडल ने इन भर्तियों को मंजूरी भी दे दी। चेयरमैन के वकील फैसल कादरी ने कोर्ट में कहा कि सहकारी समिति के चेयरमैन सरकारी नौकर की श्रेणी में नहीं आते, लिहाजा प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत चेयरमैन के खिलाफ मामला दर्ज करना गैर कानूनी होगा। बचाव पक्ष की ओर से कहा गया कि बैंक में जो भी भर्ती हुई, उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed