फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu and Kashmir Assembly elections: Today Rahul Gandhi will hold meeting with party leaders of 10 districts

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे राहुल, फिर 10 जिलों के नेताओं संग होगी बैठक

Thu, 22 Aug 2024 11:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 22 Aug 2024 11:46 AM IST
सार

बैठकें आज सुबह 10 बजे शुरू होंगी। इसके बाद राहुल और खरगे यहां मीडिया से बातचीत कर सकते हैं। गौरतलब है कि संभावित चुनाव पूर्व गठबंधन पर चर्चा के लिए दोनों के नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) नेतृत्व से मिलने की संभावना भी है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Assembly elections: Today Rahul Gandhi will hold meeting with party leaders of 10 districts
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। गुरुवार सुबह पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात को लेकर राहुल गांधी कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद राहुल गांधी 10 जिलों के नेताओं संग बैठक करेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को पार्टी के कई सीनियर नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। बता दें कि काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एयरपोर्ट के बाहर हाथों में पार्टी के झंडे लेकर उनके स्वागत में खड़े दिखे।
विज्ञापन


कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि दोनों नेता 18 सितंबर से शुरू होने वाले तीन चरण के विधानसभा चुनावों के संबंध में महत्वपूर्ण बैठकों के लिए दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को दोनों नेताओं की कोई आधिकारिक बैठक निर्धारित नहीं है। दोनों बृहस्पतिवार को कश्मीर घाटी के 10 जिलों के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक बैठकें करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठकें आज सुबह 10 बजे शुरू होंगी। इसके बाद राहुल और खरगे यहां मीडिया से बातचीत कर सकते हैं। गौरतलब है कि संभावित चुनाव पूर्व गठबंधन पर चर्चा के लिए दोनों के नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) नेतृत्व से मिलने की संभावना भी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि दोनों नेता दस साल के अंतराल के बाद यूटी में होने वाले चुनावों के लिए जमीनी स्तर की तैयारियों के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे।

राहुल के सुरक्षाकर्मियों को चुनौतियों का करना पड़ा सामना
राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, जिनमें काफी महिलाएं भी शामिल थी, एयरपोर्ट के बाहर कई मीटर तक लंबी कतारों में दिखाई दिए। इनमें राहुल गांधी की एक झलक देखने की चाह थी। ऐसे में जैसे ही राहुल का काफिला एयरपोर्ट से बाहर निकला तो वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को कांग्रेस समर्थकों को नियंत्रण में करने के लिए चुनौती भरी स्थिति का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं समर्थकों ने राहुल की गाड़ी को घेर लिया और नारेबाजी की। इस बीच राहुल गांधी के सुरक्षागार्ड गाड़ी से उतरे और समर्थकों को पीछे कर उनको वहां से निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed