फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   J&K Snowfall: Jammu and Kashmir covered with white blanket of snow, first snowfall of the season made the vall

J&K First Snowfall: जम्मू कश्मीर ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, सीजन की पहली बर्फबारी ने घाटियों को किया आकर्षक

Fri, 27 Dec 2024 06:04 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 27 Dec 2024 06:04 PM IST
सार

कश्मीर के विभिन्न इलाकों, जैसे शोपियां, बारामुला, श्रीनगर और गांदरबल में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है, जिससे पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या बढ़ गई है, जबकि मुगल रोड पर बर्फ जमने के कारण यातायात प्रभावित हो गया है।

विज्ञापन
J&K Snowfall: Jammu and Kashmir covered with white blanket of snow, first snowfall of the season made the vall
बर्फबारी - फोटो : udhampur

विस्तार

जम्मू और कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में बर्फबारी शुरू हुई, जिसके कारण मुगल रोड को फिर से यातायात के लिए बंद करना पड़ा है। वहीं, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में भी हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। श्रीनगर और केंद्रीय कश्मीर के गांदरबल में भी सीजन की पहली बर्फबारी देखी गई।
विज्ञापन


शोपियां में बर्फबारी के बाद मुगल रोड पर बर्फ जमा हो गई है, जिससे सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। बर्फबारी के कारण घाटी के अन्य क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है और लोग सर्दी से बचने के लिए अतिरिक्त उपायों का सहारा ले रहे हैं। श्रीनगर में भी मौसम का मिजाज बदल चुका है और बर्फबारी की शुरुआत हो चुकी है, जिससे सर्दियों का स्वागत हुआ है।
विज्ञापन


जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पटनीटॉप और नत्थाटॉप में सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे सैलानियों की खुशी दोगुनी हो गई है। नव वर्ष से पहले इन पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी होने से सैलानियों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। इस बर्फबारी के कारण पहाड़ सफेद रंग में रंग गए हैं और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल घिरे हुए थे और देखते ही देखते पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फ की सफेद चादर ने इन पर्यटन स्थलों की सुंदरता को और बढ़ा दिया। सैलानियों का कहना था कि वे इस बर्फबारी की उम्मीद लेकर आए थे और कुदरत ने उन्हें नव वर्ष का खास तोहफा दे दिया।


बर्फबारी से पर्यटन स्थल पर कारोबारियों में भी खुशी का माहौल है, उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यहां के कारोबार में वृद्धि होगी। मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रही और बर्फीली हवाएं चलती रही, जिससे लोगों ने गर्म कपड़ों के साथ अलाव का भी सहारा लिया। नत्थाटॉप में भी बर्फबारी हुई और इसने सैलानियों के अनुभव को और खास बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed