फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   J&K Snowfall: 'Chillai Kalan' begins in Kashmir, severe cold will remain for 40 days, winter increases difficu

J&K Snowfall: कश्मीर में 'चिल्लई कलां' की शुरुआत, 40 दिनों तक रहेगी कड़ाके की ठंड, सर्दी ने बढ़ाई मुश्किलें

Mon, 30 Dec 2024 02:11 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 30 Dec 2024 02:11 PM IST
सार

कश्मीर में चिल्लई कलां के दौरान 21 दिसंबर से शुरू होकर 29 जनवरी तक जारी रहने वाली सर्दी और बर्फबारी के असर से बडगाम क्षेत्र पूरी तरह बर्फ से ढक गया है, जिससे तापमान में गिरावट और सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है।

विज्ञापन
J&K Snowfall: 'Chillai Kalan' begins in Kashmir, severe cold will remain for 40 days, winter increases difficu
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर घाटी के बडगाम क्षेत्र में हाल ही में भारी हिमपात हुआ, जिसके बाद पूरा इलाका बर्फ की चादर से ढक गया है। इस बर्फबारी ने क्षेत्र की सुंदरता को और बढ़ा दिया है, लेकिन इसके साथ ही सर्दी भी चरम पर पहुंच गई है। कश्मीर में चिल्लई कलां का आरंभ 21 दिसंबर 2024 को हुआ था और यह 29 जनवरी तक जारी रहेगा। चिल्लाई कलां कश्मीर का 40 दिनों का एक ऐसा दौर है, जो बेहद सर्दी और लगातार बर्फबारी के लिए प्रसिद्ध है। इस दौरान तापमान माइनस में चला जाता है, जिससे आम जनजीवन पर भी प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार इस समय में बर्फबारी से किसानों और ग्रामीणों के लिए कुछ कठिनाइयां होती हैं, लेकिन यह कश्मीर के अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य को भी दर्शाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक चिल्लाई कलां के दौरान कश्मीर में और भी भारी बर्फबारी की संभावना है, जिससे तापमान और गिर सकता है और सर्दी का प्रकोप बढ़ सकता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed