{"_id":"67beaa8bd2f8c8d11a07fb1d","slug":"j-k-property-of-two-terrorists-who-spread-terror-from-pakistan-in-kupwara-seized-fir-was-registered-in-kralg-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: कुपवाड़ा में पाकिस्तान से आतंक फैलाने वाले दो आतंकियों की संपत्ति कुर्क, क्रालगुंड थाने में दर्ज थी FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: कुपवाड़ा में पाकिस्तान से आतंक फैलाने वाले दो आतंकियों की संपत्ति कुर्क, क्रालगुंड थाने में दर्ज थी FIR
Wed, 26 Feb 2025 11:24 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:24 AM IST
सार
कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में पुलिस ने पाकिस्तान से कश्मीर में आतंक फैलाने वाले दो आतंकियों की लाखों की संपत्ति कुर्क की, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज थी।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस आतंकियों की कमर तोड़ने में जुटी है। पुलिस ने मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में दो आतंकी आकाओं की लाखों की संपत्ति कुर्क की। पाकिस्तान में बैठे ये आतंकी जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आतंकियों के खिलाफ क्रालगुंड पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज थी। अतिरिक्त सत्र न्यायालय हंदवाड़ा ने इनकी संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद पुलिस ने आतंकियों ताहिर अहमद पीर निवासी बदरा बाला और मोहम्मद रमजान गनी निवासी गानापोरा (काजियाबाद) की कुल 3 कनाल, 12 मरला संपत्ति कुर्क की है। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने जांच कर दोनों फरार आतंकियों की संपत्ति की पहचान की थी। कहा कि प्रदेश में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे आतंकियों व उनके मददगारों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन