फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   J&K New Govt: BJP is no longer untouchable, BJP achieved the highest vote share in Jammu, said Dr. Jitendra Si

J&K New Govt: भाजपा अब अछूत नहीं रही, जम्मू में सबसे अधिक वोट शेयर BJP ने हासिल की, बोले डॉ. जितेंद्र सिंह

Wed, 16 Oct 2024 12:26 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 16 Oct 2024 12:26 PM IST
सार

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी जम्मू-कश्मीर में अब अछूत नहीं रही है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक वोट शेयर हासिल किया है। 

विज्ञापन
J&K New Govt: BJP is no longer untouchable, BJP achieved the highest vote share in Jammu, said Dr. Jitendra Si
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : @DrJitendraSingh

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में भाजपा अब अछूत नहीं रही है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में पार्टी ने सबसे अधिक वोट शेयर हासिल किया है। यह बात केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा, इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में एक नई कार्य संस्कृति और लोकतंत्र में एक नया मानदंड स्थापित किया। इसके तहत विकास और योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचा है।डॉ. जितेंद्र ने पीएम आवास योजना का उदाहरण देते हुए कहा कि कच्चे मकानों के क्षेत्रों को पक्के मकानों में बदला गया।

विज्ञापन


भले ही ये ऐसे वर्ग थे, जिन्होंने शायद कभी भाजपा को वोट नहीं दिया। अब ये वर्ग अपने दिल में बदलाव महसूस कर रहे हैं, क्योंकि भाजपा ने हर नागरिक को न्याय का आश्वासन दिया है। उन्होंने पूर्व की स्थितियों को याद करते हुए कहा कि जब चुनाव अधिकारी सभी नामांकन पत्रों को अस्वीकार करते थे और केवल सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवार को विजेता घोषित करते थे।
विज्ञापन


तीन दशकों तक आतंकवाद के साये में चुनाव होते रहे। इसमें मतदान प्रतिशत केवल आठ से दस फीसदी था। अब जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र मुख्यधारा में आ चुका है और चुनावों का माहौल देश के किसी भी राज्य या संघीय क्षेत्र की तरह उत्सव और उत्साह से भरा हुआ है। हरियाणा में चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. जितेंद्र ने कहा, कांग्रेस अभी भी चालें चला रही है, जबकि मतदाता आगे बढ़ चुके हैं। हरियाणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अपनाए गए प्रतिबद्धता, विश्वास और समर्पण के दृष्टिकोण को सही ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed