फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Infiltration foiled in Kupwara, two terrorists killed

सुरक्षाबलों का ऑपरेशन सफल: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकियों को किया ढेर

Wed, 15 Oct 2025 12:58 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 15 Oct 2025 12:58 PM IST
सार

कुपवाड़ा के मच्छिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया और हथियार बरामद किए। घटना के बाद इलाके में तलाशी अभियान जारी है ताकि किसी और घुसपैठिए का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
Infiltration foiled in Kupwara, two terrorists killed
सुरक्षाबल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कुपवाड़ा के मच्छिल सेक्टर में सोमवार शाम मुठभेड़ के दौरान भाग निकले दो आतंकियों को सेना ने ढूंढकर मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और अन्य युद्धक सामग्री मिली है। क्षेत्र में घुसपैठियों का पता लगाने के लिए घेराबंदी कर तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन


अफसरों के मुताबिक खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार शाम संयुक्त अभियान चलाया था। कुंबकडी के वन क्षेत्र में पहले से ही संयुक्त टीम भी तैनात थी। मच्छिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात सतर्क सैनिकों ने अग्रिम इलाकों के पास संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया और घुसपैठियों को चुनौती दी।
विज्ञापन


इस पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिससे भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ देर चली मुठभेड़ के दौरान आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। आतंकियों की तलाश के लिए संयुक्त अभियान जारी रखा गया। इस दौरान दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed