जम्मू-कश्मीर : कोरोना प्रोटोकाल की अनदेखी ने श्रीनगर में बढ़ाया संक्रमण, घातक है लापरवाही
कश्मीर घाटी में मिलने वाले कुल संक्रमितों में आधे से ज्यादा श्रीनगर से हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी में 60 माइक्रो कंटेनमेंट जोन और छह वार्डों में कर्फ्यू।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी में कोरोना संक्रमण की स्थिति पिछले कुछ दिनों में खासी गंभीर हुई है। ग्रीष्म कालीन राजधानी श्रीनगर सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। आंकड़े बताते हैं कि घाटी में जितने संक्रमित मामले मिल रहे हैं उनमें आधे से ज्यादा अकेले श्रीनगर से हैं। इसका कारण कोरोना प्रोटोकाल की अनदेखी कर किए जा रहे आयोजनों को बताया जा रहा है। एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने श्रीनगर जिले में काफी ज़्यादा धार्मिकऔर सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसकी वजह से संक्रमण काफी बढ़ गया। आम लोग भी लापरवाही बरतने में पीछे नहीं हैं।
नाम न छापने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि किसी भी आयोजन में पहले सिर्फ 25 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति थी जो बाद में 50 कर दी गई। इसके बावजूद शहर में आयोजित होने वाले राजनीतिक व सामाजिक सभी कार्यक्रमों में कोरोना नियमों की अनदेखी के साथ सारे नियमें की धज्जियां उड़ाई गईं। नतीजन संक्रमण के मामले बढ़ गए। बताया जाता है कि रविवार को आयोजित मेगा एयर शो में दस हजार लोग एकत्र हुए थे।
बताया जाता है कि सबसे ज़्यादा मामले श्रीनगर के जड़ीबल और लाल बाजार के इलाकों से आये हैं। जिसके चलते यहां के 6 वार्डों, 55 हवल, 56 आलमगरी बाजार, 63 काठी दरवाजा, लाल बाजार का वार्ड 59, लाल बाजार, वार्ड 60 बोटशाह मोहल्ला और वार्ड 61 उमर कॉलोनी में दस दिनों के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाना पड़ा। जिले में करीब 60 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
18 वर्ष से ऊपर का सौ फीसदी टीकाकरण अक्तूबर के अंत तक: मुख्य सचिव
प्रदेश के प्रमुख सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता बताते हैं कि श्रीनगर में 18 वर्ष आयु वर्ग के ऊपर के लोगों की 100 प्रतिशत वैक्सिनेशन की अक्तूबर के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है। जिले में 45 आयु वर्ग के ऊपर के लोगों में 100 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है, जबकि 18-44 साल आयु वर्ग में यह आंकड़ा करीब 78 प्रतिशत पहुंच चुका है। जिले में अभी तक कुल 1037875 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। हम जनता के सहयोग से इस आंकड़े और नीचे लाने की कोशिश कर रहे हैं।
संक्रमण काबू करने के लिए प्रशासन ने उठाए स़ख्त कदम: उपायुक्त
श्रीनगर के उपायुक्त एजाज असद ने बताया कि बढ़ते संक्रमण पर काबू के लिए बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में टास्क फोर्स तैनात कर दी गई है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाप कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
एयर पोर्ट पर प्रतिदिन 300 टेस्ट
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रभारी डॉ. गजाला ने बताया कि उनकी टीम रोजाना करीब 3000 कोविड टेस्ट कर रही है। बिना टेस्ट किसी को भी आगे बढ़ने की अनुमित नहीं दी जाती।
पिछले एक सप्ताह के कोरोना के आंकड़े
तारीख प्रदेश में मामले जम्मू कश्मीर श्रीनगर
27 सितंबर 117 55 66 33
26 सितंबर 127 23 104 56
25 सितंबर 143 35 108 52
24 सितंबर 148 28 120 66
23 सितंबर 172 21 151 67
22 सितंबर 204 45 159 80
21 सितंबर 145 24 121 56
20 सितंबर 128 19 109 68
------