फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   If Breach of the peace in university, take action.

विवि में शांतिभंग की तो होगी कार्रवाई

Mon, 06 Mar 2017 09:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर। Updated Mon, 06 Mar 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
 If Breach of the peace in university, take action.
गढवाल विवि के बिड़ला परिसर में आइसा कार्यकर्ताओ को समझाते चीफ प्राक्टर प्रो. एचबीएस चौहान - फोटो : amar ujala

गढ़वाल विवि परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विवि के नियंता मंडल ने अभाविप और आइसा कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए। नियंता मंडल ने स्पष्ट कहा कि  आवश्यकता पड़ने पर सख्त कदम उठाने से गुरेज नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को मुख्य नियंता कार्यालय में कोतवाल प्रवीण कोश्यारी की मौजूदगी में आइसा व अभाविप कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान ने वार्ता की। मालूम हो कि बीते शनिवार को आइसा और अभाविप कार्यकर्ता भिड़ गए थे।  प्रो. चौहान ने कहा कि अप्रैल में विवि की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित होनी हैं।
विज्ञापन


इन दिनों विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। इसलिए छात्र कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जिससे परिसर की शांति व्यवस्था भंग हो। इस दौरान नियंता मंडल ने दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं को परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अभाविप के सुधीर जोशी, छात्र संघ अध्यक्ष अंकुर रावत, विनीत पोश्ती, आइसा के अतुल सती, शिवानी पांडे, कृष्णा, नियंता मंडल के डा. आरएस नेगी, वाईपी पुंडीर, एससी सती, डा. मोनिका गुप्ता, डा. डीएस बिष्ट, डा. वाईएस फरस्वाण आदि मौजूद थे।


भारी मात्रा में पुलिस रही मौजूद
श्रीनगर।
सोमवार को बिड़ला परिसर में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी मय फोर्स बिड़ला परिसर में मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस ने अभाविप व आइसा कार्यकर्ताओं का समझाने का प्रयास भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed