{"_id":"58bd896a4f1c1b5d73dc3fa7","slug":"if-breach-of-the-peace-in-university-take-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि में शांतिभंग की तो होगी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि में शांतिभंग की तो होगी कार्रवाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर।
Updated Mon, 06 Mar 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
गढवाल विवि के बिड़ला परिसर में आइसा कार्यकर्ताओ को समझाते चीफ प्राक्टर प्रो. एचबीएस चौहान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विवि के नियंता मंडल ने अभाविप और आइसा कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए। नियंता मंडल ने स्पष्ट कहा कि आवश्यकता पड़ने पर सख्त कदम उठाने से गुरेज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को मुख्य नियंता कार्यालय में कोतवाल प्रवीण कोश्यारी की मौजूदगी में आइसा व अभाविप कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान ने वार्ता की। मालूम हो कि बीते शनिवार को आइसा और अभाविप कार्यकर्ता भिड़ गए थे। प्रो. चौहान ने कहा कि अप्रैल में विवि की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित होनी हैं।
विज्ञापन
इन दिनों विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। इसलिए छात्र कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जिससे परिसर की शांति व्यवस्था भंग हो। इस दौरान नियंता मंडल ने दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं को परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में अभाविप के सुधीर जोशी, छात्र संघ अध्यक्ष अंकुर रावत, विनीत पोश्ती, आइसा के अतुल सती, शिवानी पांडे, कृष्णा, नियंता मंडल के डा. आरएस नेगी, वाईपी पुंडीर, एससी सती, डा. मोनिका गुप्ता, डा. डीएस बिष्ट, डा. वाईएस फरस्वाण आदि मौजूद थे।
भारी मात्रा में पुलिस रही मौजूद
श्रीनगर। सोमवार को बिड़ला परिसर में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी मय फोर्स बिड़ला परिसर में मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस ने अभाविप व आइसा कार्यकर्ताओं का समझाने का प्रयास भी किया।