{"_id":"634f9efa34e2233d146b387c","slug":"ied-recovered-in-handwara-kupwara-bomb-disposal-squad-diffused","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashmir: हंदवाड़ा में IED बरामद, बम निरोधक दस्ते किया निष्क्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashmir: हंदवाड़ा में IED बरामद, बम निरोधक दस्ते किया निष्क्रिय
Wed, 19 Oct 2022 12:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:23 PM IST
सार
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने एक आईईडी बरामद किया गया है, जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया है।
विज्ञापन
Army (File)
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में हंदवाड़ा के लंगेट-वुडीपोरा इलाके में बुधवार को एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया गया है। इसके बाद सुरक्षाबलों ने बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया। दस्ते ने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुलिस और सेना की 30 आरआर की एक संयुक्त टीम ने बारामुला-हंदवाड़ा रोड पर एक आईईडी का पता लगाया। इसके बाद यातायात को तत्काल रोक दिया गया और लोगों की आवाजाही को सड़क पर प्रतिबंधित कर दिया गया। फिर बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और बिना किसी नुकसान के आईईडी को नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन