{"_id":"62f8bed95b0e4e7ae63fb5dd","slug":"high-mast-tricolor-108-feet-hoisted-in-pattan-north-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विजयी विश्व तिरंगा प्यारा: सुंदर वादियों के बीच पट्टन में फहराया गया 108 फीट ऊंचा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा: सुंदर वादियों के बीच पट्टन में फहराया गया 108 फीट ऊंचा तिरंगा
Sun, 14 Aug 2022 02:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 14 Aug 2022 02:52 PM IST
सार
जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल एसएस सलारिया ने पट्टन में 108 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। इसे देश के शहीदों और कश्मीर की आवाम को समर्पित किया गया है।
विज्ञापन
पट्टन में तिंरगा
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के जिला बारामुला के क्षेत्र पट्टन में 108 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया है। सीआईएफ (के) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल एसएस सलारिया ने रविवार को पट्टन के हैदरबेग में 108 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। इस ध्वज को भारतीय सेना और फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से बनाया गया है। इसे देश के शहीदों और कश्मीर की आवाम को समर्पित किया गया है।
विज्ञापन
मेजर एसएस सलारिया ने वरिष्ठ सैन्य, नागरिक, पुलिस, सीएपीएफ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोगों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं, स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 108 फीट ऊंचे ध्वज को 30 दिनों के रिकॉर्ड समय में बनाया गया है। यह पूरे उत्तरी कश्मीर क्षेत्र में सबसे ऊंचा और सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज है।
विज्ञापन
Trending Videos
Pattan
- फोटो : संवाद
फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से बनाया गया ध्वज न लोगों में गर्व और सम्मान की भावना पैदा करेगा, बल्कि देश के वीर शहीदों को भी सम्मानित करेगा, जिन्होंने आतंकवाद और राष्ट्र की अखंडता से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 'हर घर तिरंगा' को लेकर ध्वज लगाने की परियोजना 10 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स की एक पहल है, जिसका उद्देश्य आवाम के बीच हमारे तिरंगे के प्रति गर्व पैदा करना है।
मेजर एसएस स्लारिया ने इस परियोजना में शामिल सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की और 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इसे पूरा करने की सराहना की।
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 'हर घर तिरंगा' को लेकर ध्वज लगाने की परियोजना 10 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स की एक पहल है, जिसका उद्देश्य आवाम के बीच हमारे तिरंगे के प्रति गर्व पैदा करना है।
मेजर एसएस स्लारिया ने इस परियोजना में शामिल सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की और 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इसे पूरा करने की सराहना की।