फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Gulmarg Winter Games: Jammu and Kashmir won four medals in Khelo India Winter Games

Gulmarg Winter Games: खेलो इंडिया विंटर गेम्स में जम्मू-कश्मीर ने जीते चार पदक

Sun, 25 Feb 2024 12:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 25 Feb 2024 12:18 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के लिए चार पदकों ने दर्शकों के चेहरों पर खुशी ला दी है, जिन्होंने खिताब जीतने वाले स्थानीय होनहार एथलीटों- शाहिद, विकार, सोबिया और गौसिया का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
Gulmarg Winter Games: Jammu and Kashmir won four medals in Khelo India Winter Games
Winter Games in Gulmarg - फोटो : एजेंसी

विस्तार

खेलो इंडिया विंटर गेम्स के चौथे दिन शनिवार को तंगमर्ग के शाहिद अहमद चाची ने कांगदूरी में पुरुषों की वर्टिकल कैटोगरी में स्की पर्वतारोहण में जीत हासिल की और यूटी के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। वहीं, उत्तराखंड के मयंक डिमरी को रजत जबकि थिर बहादुर को कांस्य पदक मिला। महिलाओं की इसी स्पर्धा में महाराष्ट्र की कामया कार्तिकायन ने स्वर्ण, उत्तराखंड की मेनक गुंजियाल ने रजत और जम्मू-कश्मीर की गौसिया गुलज़ार ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन


इसके अलावा महिलाओं के अल्पाइन स्कीइंग स्लैलम खेल में हिमाचल प्रदेश की आंचल ठाकुर ने स्वर्ण, जम्मू-कश्मीर की सोबिया नबी ने रजत और हिमाचल की दिया ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। यह आंचल ठाकुर के लिए दूसरा स्वर्ण पदक था, जो पहले ही जाइंट स्लैलम में पहला स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। 
विज्ञापन


इस उपलब्धि के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हुए आंचल कहती हैं कि उन्हें अपनी तैयारी पर पूरा भरोसा था। उन्होंने कहा कि मैं सर्वोत्तम परिणाम चाहती थी। उन्होंने कहा कि वह चौथे खेलो इंडिया विंटर गेम्स का अनुभव और यादें अपने साथ ले जाऊंगी। व्यवस्थाओं के संबंध में उन्होंने उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और एथलीटों को अपने कौशल को बढ़ाने का अवसर प्रदान करने के लिए सरकार और जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुषों के लिए एपलाइन स्कीइंग स्लैलम में सेना ने पदकों के साथ जीत हासिल की। सेना के एथलीट बाकिर हुसैन ने स्वर्ण पदक, मयंक पनवार ने रजत, जेकमत रफस्तान ने कांस्य पदक जीता। बाकिर जाइंट स्लैलम और स्लैलम दोनों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। 

पुरुष वर्ग की स्नोबोर्ड पैरेलल स्लैलम की एक अन्य स्पर्धा में सेना के कुलविंदर शर्मा ने स्वर्ण, जम्मू-कश्मीर के विकास ने रजत और हिमाचल के कमल जीत ने कांस्य पदक जीता। आंचल ठाकुर और बाकिर हुसैन की तरह कुलविंदर शर्मा ने भी कांगदूरी में स्नोबोर्ड स्लैलम और पैरेलल स्लैलम जीतकर दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

कर्नाटक की भवानी थेक्कडा नंजुंदा ने गोल्फ कोर्स नॉर्डिक स्कीइंग ट्रैक पर उन्होंने नॉर्डिक डिस्टेंस 10 किमी प्रतियोगिता जीतकर स्वर्ण पदकों की हैट्रिक बनाई। पिछली दो स्पर्धाओं में उन्होंने स्प्रिंट 1.6 किमी और स्प्रिंट 5 किमी में भी स्वर्ण पदक जीता था। 

वहीं, आईटीबीपी की सपना ने रजत और प्रिंस ने 5 किमी नॉर्डिक स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। 5 किमी नॉर्डिक में रजत प्राप्त करने के बाद सपना के लिए यह दूसरा रजत था और प्रिंस कुमारी ने भी उसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। 10 किमी की दूरी के लिए नॉर्डिक स्कीइंग इस चौथे केआईडब्ल्यूजी में अनुशासन का समापन कार्यक्रम था।


शनिवार को जम्मू-कश्मीर के लिए चार पदकों ने दर्शकों के चेहरों पर खुशी ला दी है, जिन्होंने खिताब जीतने वाले स्थानीय होनहार एथलीटों- शाहिद, विकार, सोबिया और गौसिया का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed