फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Fire in Home

Srinagar News: श्रीनगर के बुचपोरा हाजी बाग में दो मंजिला घर में लगी आग

विज्ञापन
Fire in Home
बाबडेंब के घास के मैदान में लगी आग। वीडियो ग्रैब
- सौरा, नौशेरा, एसएच पोरा और सफा कदल की दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। बुचपोरा हाजी बाग में रविवार दोपहर एक दो मंजिला मकान में आग लग गई। सौरा, नौशेरा, एसएच पोरा और सफा कदल की दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में इमारत पूरी तरह से जल गई।
अधिकारियों ने बताया कि बुचपोरा हाजी बाग में रविवार दोपहर करीब तीन बजे आग लगने की घटना पेश आई। इसकी सूचना स्टेट फायर कंट्रोल रूम बटमालू को 3:07 बजे मिली। तुरंत फायर स्टेशन सौरा, नौशेरा, एसएच पोरा और सफा कदल से फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि एक दो मंजिला घर जिसमें अटारी भी थी, आग की लपटों में घिरा हुआ था। जवाब देने वाली टीमों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन


थोड़े ही समय बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया। इसके बाद दोबारा आग लगने से रोकने के लिए कूलिंग ऑपरेशन किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में एक दो मंजिला घर जल गया। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। सही कारण जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबडेंब में सूखी घास में लगी आग
जिले के बाहरी इलाके बाबडेंब में रविवार को सूखी एक्वा घास के मैदान में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों ने सूखी घास को बीच से काटकर बहुत हिम्मत दिखाई जिससे आग को बड़े स्तर पर फैलने से रोका जा सका।


बाबडेंब एक्वा घास वाले इलाके में पहले भी बहुत ज्यादा आग लगने की घटनाएं होती रही हैं लेकिन इस बार सोच-समझकर किए गए काम ने आग पर कुछ ही समय में काबू पा लिया जिससे एक बड़ी मुसीबत टल गई और आसपास का इलाका सुरक्षित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed