फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Fire breaks out in Dalgate Srinagar

श्रीनगर: डलगेट में लगी आग, छह घर जले, सभी सरकारी भवनों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

Sat, 21 May 2022 06:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 21 May 2022 06:47 PM IST
सार

श्रीनगर के डलगेट में आग लगने से छह घर जल गए हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया।

विज्ञापन
Fire breaks out in Dalgate Srinagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीनगर के डलगेट में आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग ने यहां करीब छह घरों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग को बुझाया।
विज्ञापन


उधर, सरकारी कार्यालयों में आग लगने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने सभी सरकारी भवनों की अग्नि सुरक्षा जांच (फायर सेफ्टी ऑडिट) कराने की हिदायत दी है ताकि आग लगने जैसी आपात स्थिति में नुकसान से बचा जा सके। सरकार की ओर से शनिवार को इस आशय का आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन


सामान्य प्रशासनिक विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अग्निशमन विभाग के महानिदेशक केंद्र शासित प्रदेश में सभी सरकारी भवनों का ऑडिट करेंगे। सभी विभागों के प्रशासनिक सचिवों को कहा गया है कि वे ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार अपने यहां आग को रोकने के उपायों की व्यवस्था करें। ज्ञात हो कि हाल के दिनों में जम्मू सचिवालय के कानून विभाग, श्रीनगर में ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय व कोठीबाग थाने में आग लग गई थी। इसमें काफी रिकॉर्ड जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed