फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Farooq Abdullah states on Punjab blasts, says 'Such incidents keep happening in India'

Punjab Blasts: 'भारत में धमाके होते रहते हैं, कौन सी नई बात'; पंजाब ब्लास्ट पर फारूक अब्दुल्ला के विवादित बोल

Wed, 06 May 2026 01:20 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 06 May 2026 01:20 PM IST
सार

पंजाब में हुए ट्विन धमाकों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं और यह कोई नई बात नहीं है।

विज्ञापन
Farooq Abdullah states on Punjab blasts, says 'Such incidents keep happening in India'
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में हुए ट्विन धमाकों की घटना को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं और इसमें कोई नई बात नहीं है।

विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां पंजाब में हुए धमाकों की जांच में जुटी हुई हैं और मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

 

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इस अभियान ने अपने उद्देश्य पूरे किए हैं, लेकिन युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं होता बल्कि केवल तबाही और दुख लेकर आता है।

उन्होंने कहा कि दुनिया आज युद्ध के लिए तैयार नहीं है क्योंकि सभी देशों की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उन्होंने यूक्रेन, मिडिल ईस्ट और ऊर्जा संकट का उदाहरण देते हुए कहा कि युद्ध से हालात और खराब होते हैं जिनका असर पूरी दुनिया पर पड़ता है।

पंजाब में हुए धमाकों पर पूछे गए सवाल के जवाब में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भारत में इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं और इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। इसके अलावा उन्होंने चुनावी नतीजों विपक्षी राजनीति और जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि विपक्ष अपना काम कर रहा है, जबकि उनकी पार्टी अपने तरीके से काम जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed