Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Farooq Abdullah said National Conference to contest contest election independently also speak on electoral bon

J&K: विपक्षी गठबंधन में एक और बड़ी टूट, नेशनल कांफ्रेंस अपने दम पर लड़ेगी चुनाव, फारूक अब्दुल्ला ने किया एलान

Thu, 15 Feb 2024 06:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 15 Feb 2024 06:17 PM IST
सार

फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर में एक प्रेस वार्ता के दौरान इंडिया गठबंधन से दूरी बनाते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।   

विज्ञापन
Farooq Abdullah said National Conference to contest contest election independently also speak on electoral bon
सासंद फारूक अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी

विस्तार

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को श्रीनगर में कहा कि उनकी पार्टी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। इस दौरान वह इंडिया गठबंधन से दूरी बनाते हुए दिखे। साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के चुनावी बॉन्ड पर फैसले को लेकर कहा कि यह अच्छा है और वह चाहते हैं कि सरकार व अन्य राजनीतिक दल इसे स्वीकार करें और लागू करें।

विज्ञापन


विज्ञापन


कश्मीर में चुनाव को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चुनाव जल्द होंगे। जहां तक सीट बंटवारे का सवाल है तो नेशनल कॉन्फ्रेंस स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। इसके बारे में कोई संदेह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के प्रदर्शन पर क्या बोले फारूक अब्दुल्ला

वहीं, किसानों के विरोध पर सांसद ने कहा कि जब किसान बिल पेश किए गए तो विपक्ष ने उन विधेयकों की समीक्षा करने या संशोधन करने का अनुरोध किया, लेकिन वे बहुमत में बिल लेकर आए, जिससे 750 किसानों की जान चली गई। आज किसान फिर सड़कों पर हैं। चूंकि संसदीय चुनाव नजदीक हैं, इसलिए हमें नहीं पता कि केंद्र क्या कदम उठाएगा। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वे निष्पक्ष फैसला लेंगे और अतीत की गलतियां नहीं दोहराएंगे।    



ईडी से मिले समन पर क्या कहा

लक्षित हत्याओं को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि घाटी में काम की तलाश में आए निर्दोषों को निशाना बनाया गया। वहीं ईडी के समन को लेकर उन्होंने कहा कि वह खुद ईडी के निशाने पर हैं। उन्होंने कहा, 'मैं इस पर वह क्या कहूं। मुझे भी हाल ही में बुलाया गया था और मैं जल्द ही इसके लिए जाऊंगा।'

हाल ही फारूक अब्दुल्ला अपने बेटे उमर अब्दुल्ला के साथ उमराह (धार्मिक यात्रा) करने के लिए साऊदी अरब गए थे। इसे लेकर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैंने अल्लाह से हमारी मुश्किलें कम करने और कश्मीर में शांतिपूर्ण माहौल के लिए प्रार्थना की। मैंने प्रार्थना की कि हमारा पड़ोसी अपने तरीके सुधार ले। अब तक कितने ही बेगुनाह मारे जा चुके हैं। अब निर्दोंषों का खून नहीं बहना चाहिए।'

साथ ही पाकिस्तान राजनीतिक संकट पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत के लिए स्थिर पाकिस्तान सही है। पाकिस्तान में अस्थिरता हमारे देश के लिए अच्छी नहीं है। इसलिए हमें उम्मीद है कि वहां स्थिति बदलेगी।

Trending Videos

हाल ही जम्मू संभाग के कठुआ के नेशनल कांफ्रेंस के जिला अध्यक्ष संजीव खजूरिया सहित नेशनल कॉन्फ्रेंस के कई प्रमुख नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। कई समर्थक और जिला पदाधिकारी पिछले महीने भी नेशनल कांफ्रेंस से भाजपा में चले गए।

फारूक अब्दुल्ला को हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री को पहले 11 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। जुलाई 2022 में ईडी ने मामले में अब्दुल्ला के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया।

ये भी पढ़ें- J&K: उमर ने फारूक के बयान को बताया कार्यकर्ताओं का नजरिया, इंडिया और NDA पर भी बोले




इस साल जनवरी की शुरुआत में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा कर चुकी हैं। इससे इंडिया ब्लॉक को एक बड़ा झटका लगा था। हाल ही में, यूपी में राष्ट्रीय लोक दल भी गठबंधन से बाहर हो गया और एनडीए के साथ साझेदारी कर ली है।

उधर, इंडिया ब्लॉक के प्रमुख वास्तुकारों में से एक जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख नीतीश कुमार ने बिहार में महागठबंधन से हाथ खींच लिया और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ फिर से गठबंधन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed