फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   omar abdullah said farooq abdullah take as cadres perspective also said nda and india alliance

J&K: उमर ने फारूक के बयान को बताया कार्यकर्ताओं का नजरिया, इंडिया और NDA पर भी बोले

Thu, 15 Feb 2024 06:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 15 Feb 2024 06:43 PM IST
सार

उमर अब्दुल्ला ने डॉ. फारूक के बयान पर कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं का नजरिया है। उन्होंने आगे कहा कि दोस्त, दोस्त होते हैं। हम ऐसी पार्टी नहीं हैं, जो मल्टीपल बूट में पैर रखें।

विज्ञापन
omar abdullah said farooq abdullah take as cadres perspective also said nda and india alliance
उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला (फाइल) - फोटो : एजेंसी

विस्तार

नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने फारूक अब्दुल्ला के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले को पार्टी कार्यकर्ताओं का नजरिया बताया है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वे इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं और आगे भी बने रहेंगे।

विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने डॉ. फारूक के बयान पर कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं का नजरिया है। कांग्रेस ने अभी तक संपर्क नहीं किया है। इस संबंध में आगे विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि दोस्त, दोस्त होते हैं। हम ऐसी पार्टी नहीं हैं, जो मल्टीपल बूट में पैर रखें, जैसा कि कुछ पत्रकारों ने कहा है कि हमारे दरवाजे एनडीए के लिए खुले हैं। लेकिन यह सच नहीं है। उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि एनडीए के लिए कोई दरवाजा, कोई खिड़की, यहां तक कि एक दरार भी खुली नहीं है।'

फारूक अब्दुल्ला ने कहा- नेशनल कांफ्रेंस अपने दम पर लड़ेगी चुनाव

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को श्रीनगर में कहा कि उनकी पार्टी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। इस दौरान वह इंडिया गठबंधन से दूरी बनाते हुए दिखे। कश्मीर में चुनाव को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चुनाव जल्द होंगे। जहां तक सीट बंटवारे का सवाल है तो नेशनल कॉन्फ्रेंस स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। इसके बारे में कोई संदेह नहीं है।

यहां पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed