{"_id":"61537cb28ebc3e625240dc9c","slug":"farookh-abdulla-politcal-news-shrinagar-news-jmu2446449135","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों से संबंध पर कर्मचारियों की बर्खास्तगी से बढ़ेगा आतंकवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों से संबंध पर कर्मचारियों की बर्खास्तगी से बढ़ेगा आतंकवाद
विज्ञापन
श्रीनगर। नेशनल कांफ्रें स के अध्यक्ष डॉ. फ ारूक अब्दुल्ला ने सरकार को आगाह किया कि आतंकवादियों से संबंध के आधार पर कर्मचारियों को बर्खास्त करने से और समस्याएं पैदा होंगी। सरकार को इसे रोकना चाहिए। आतंकवाद कम नहीं होगा। यह बढ़ेगा और उनके लिए और समस्याएं पैदा होंगी।
पत्रकारों से बात करते हुए फारूक ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने लोगों को नौकरियां दी थीं ताकि वे आजीविका चला सकें। ऐसा नहीं है कि हमने पैसे लिए थे या भर्ती में भ्रष्टाचार था। हमने लोगों को नौकरियां दीं ताकि वे आजीविका चला सकें। अब अगर वे उन्हें बर्खास्त कर रहे हैं तो उनके बच्चे क्या करेंगे। वे रोजाना की जरूरतों को कैसे पूरी कर सकेंगे। एक सवाल के जवाब में कहा कि परिसीमन आयोग की अगली बैठक के बारे में उन्हें पता नहीं है। लोकसभा सदस्य के नाते उन्हें बैठक में हिस्सा लेना है, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं है।
राज्य का दर्जा तथा अनुच्छेद 370 की बहाली पर कहा कि वे गांधीवादी तरीके से इसे बहाल करना चाहते हैं। मामला सर्वोच्च न्यायालय में है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है तो वे क्या करें। हम पत्थर नहीं फेंक सकते। हम गांधीवादी तरीके से इसकी बहाली के पक्ष में हैं।