फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Extortion was done by wearing the dress of security forces

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों की ड्रेस पहनकर करते थे जबरन वसूली, इस तरह पकड़ा गया यह गैंग

Tue, 24 Aug 2021 08:01 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर 
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर  Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 24 Aug 2021 08:01 PM IST
सार

श्रीनगर पुलिस ने सुरक्षाबलों की वर्दी पहनकर लूट करने वाले दस लोगों के एक गैंग को पकड़ा है। सभी आरोपी नकली हथियार दिखाकर लोगों से जबरन पैसा वसूलते थे। इसके अन्य साथियों की अभी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Extortion was done by wearing the dress of security forces
बरामद किए हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीनगर पुलिस ने सुरक्षाबलों की वर्दी पहनकर लूट करने वाले दस लोगों के एक गैंग को पकड़ा है। सभी आरोपी नकली हथियार दिखाकर लोगों से जबरन पैसा वसूलते थे। इसके अन्य साथियों की अभी तलाश की जा रही है।  पुलिस स्टेशन परिमपोरा में ख्वाजा बाग मलूरा निवासी मोहम्मद मकबूल भट्ट ने इस बारे में शिकायत दर्ज की थी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छह से सात लोग सेना और पुलिस की वर्दी पहनकर आधी रात को उनके घर में घुस आए। उनके पास बंदूक समेत अन्य हथियार भी थे। आरोपी सभी को बंधक बनाकर सोने के गहने, नकदी और अन्य सामान लूटकर ले गए। इसके अलावा होकरसर उमराबाद निवासी मोहम्मद रफीक अहंगर ने इसी तरह का केस दर्ज कराया। 
विज्ञापन


आरोपियों को पता लगाने के लिए सिट का गठन 
दो घटनाओं के बाद आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल का गठन किया। जांच के दौरानकई चीजों का पता चलने के बाद 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान तारिक अहमद राथर, हुसैन, मोहम्मद यूसुफ शेख, शाहबाज अहमद लावे, मंजूर अहमद वाजा, अल्ताफ अहमद, फारूक अहमद लोन, मोहम्मद मकबूल लावे, जान मोहम्मद शेख और बिलाल अहमद कुमार के तौर पर हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में लश्कर-ए-तैयबा आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, छह मददगार गिरफ्तार

रेकी करने के बाद घटनाओं को दिया अंजाम
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने इलाके की रेकी की थी। उन घरों का भी पता लगाया जिनके घरों में कोई समारोह होने वाला है। आरोपियों ने लोगों को डराने के लिए सेना की वर्दी और नकली राइफल भी अपने साथ रखी थी। जब वह किसी घर में घुसते थे तो सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर देते थे और उनके मोबाइल छीन लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed