{"_id":"58e66b0d4f1c1b82575b5693","slug":"exhibition-of-mtech-classes-operations","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमटेक की कक्षाएं संचालन को प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमटेक की कक्षाएं संचालन को प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 06 Apr 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर तहसील परिसर में विभिन्न मांगो को लेकर प्रर्दशन करते अभाविप कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि प्रशासन की ओर से पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए जारी विज्ञप्ति में एमटेक को शामिल न करने पर एबीवीपी कार्यकर्ता आगबबूला हो गए। उन्होंने कुलपति कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर विरोध जताया। एमटेक को विज्ञप्ति में शामिल न करने पर कार्यकर्ताओं ने प्रवेश परीक्षाओं का विरोध करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुलपति कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश सहमंत्री सुधीर जोशी, छात्र संघ अध्यक्ष अंकुर रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विनीत पोश्ती व अर्जुन कृष्ण गैरोला ने कहा कि लंबे समय से गढ़वाल विवि में एमटेक की कक्षाएं संचालित करने की मांग की जा रही है। कहा कि विवि प्रशासन द्वारा एमटेक कक्षाओं के संचालन का आश्वासन दिया था, लेकिन बृहस्पतिवार को विवि प्रशासन की ओर से पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए प्रकाशित विज्ञप्ति में एमटेक विषय को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
चेतावनी दी कि यदि एमटेक में प्रवेश के लिए विज्ञप्ति जारी नहीं की गई तो पीजी प्रवेश परीक्षा का आयोजन भी नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने खेल विभाग को लेकर भी कहा कि, विभाग से क्रिकेट पिच तैयार किए जाने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक पिच तैयार नहीं है। विवि के खिलाड़ियों को एनआईटी की पिच में तैयारी करने पड़ रही है।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. जेएल कौल ने मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में मनीष डालिया, संदीप राणा, अरुण रावत, शुभम गोस्वामी, एकता, रमन किमोठी आदि शामिल थे।