फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Disproportionate assets case: ACB seized 58 bottles of liquor from the room of inspector living in guest house

आय से अधिक संपत्ति मामला: गेस्ट हाउस में रह रहे इंस्पेक्टर के कमरे से ACB ने 58 बोतल शराब की जब्त

Fri, 23 Feb 2024 03:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 23 Feb 2024 03:05 PM IST
सार

एसीबी ने इंस्पेक्टर अमीत कुमार कौल के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में वीरवार श्रीनगर उस गेस्ट हाउस में तलाशी ली जहां वह कमरे में रह रहे है। 

विज्ञापन
Disproportionate assets case: ACB seized 58 bottles of liquor from the room of inspector living in guest house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने इंस्पेक्टर अमीत कुमार कौल के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में वीरवार श्रीनगर उस गेस्ट हाउस में तलाशी ली जहां वह कमरे में रह रहे है। इस दौरान वहां 58 बोतलें शराब मिली है। इंस्पेक्टर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में एफआईआर दर्ज है। इस संबंध में एसीबी सेंट्रल जम्मू में मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन


एसीबी की टीम ने विश्वसनीय इनपुट के आधार पर भट्ट गेस्ट हाउस राजबाग, श्रीनगर में तलाशी ली। जहां इंस्पेक्टर अमीत कुमार कौल द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे एक कमरे में विभिन्न ब्रांडों की शराब की 58 बोतलें मिलीं। यह तलाशी कार्यकारी मजिस्ट्रेट और स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में की गई। इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें मिलने के बाद, मामले को औपचारिक रूप से एफआईआर के माध्यम से एक अलग कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए एसएचओ पुलिस स्टेशन राजबाग श्रीनगर को भेजा गया है। 
विज्ञापन


इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीमों ने वीरवार 15 फरवरी को जम्मू में तीन अलग-अलग जगहों पर छापा मारा। इसमें इंस्पेक्टर अमीत कुमार कौल के आवास और व्यापारिक प्रतिष्ठान पर दबिश दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास भी आय से अधिक संपत्ति मिली है। अमीत कुमार कौल का एससीबी के सेंट्रल पुलिस थाने में गुप्ता सत्यापन किया गया था, जिसमें पाया की अधिकारी के पास अपनी आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति मिली है। इंस्पेक्टर अमित कुमार कौल लंबे समय तक पूर्व डीजीपी दिलबाग सिंह के साथ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed