{"_id":"62d78a1b7457f254286313c3","slug":"delhi-going-plane-landed-at-srinagar-after-technical-fault","type":"story","status":"publish","title_hn":"Technical Fault: दिल्ली जा रहा विमान खराबी के बाद श्रीनगर उतारा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Technical Fault: दिल्ली जा रहा विमान खराबी के बाद श्रीनगर उतारा गया
Wed, 20 Jul 2022 10:22 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/नई दिल्ली
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 20 Jul 2022 10:22 AM IST
सार
श्रीनगर से दिल्ली आ रही उड़ान को खराबी के कारण बीच रास्ते से श्रीनगर वापस लौटना पड़ा। इसमें भी दूसरे इंजन में खराबी आई थी।
विज्ञापन
जहाज
- फोटो : Pixabay
विस्तार
गो फर्स्ट की दो उड़ानों के इंजनों में तकनीकी खराबी आने के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमानन कंपनी के दोनों विमानों को खड़ा कर दिया है। डीजीसीए हादसे की जांच कर रहा है और नियामक से हरी झंडी मिलने के बाद ही दोनों विमान उड़ान भर सकेंगे।
विज्ञापन
डीजीसीए अधिकारियों ने बताया, गो फर्स्ट की मंगलवार को मुंबई से लेह जा रही उड़ान को दूसरे इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद दिल्ली में उतारा गया। वहीं श्रीनगर से दिल्ली आ रही उड़ान को खराबी के कारण बीच रास्ते से श्रीनगर वापस लौटना पड़ा। इसमें भी दूसरे इंजन में खराबी आई थी। पिछले एक महीने में घरेलू विमानन कंपनियों के विमानों में कई तकनीकी खराबी के हादसे हुए हैं। उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसको लेकर बीते तीन दिनों में कई दौर की बैठकें भी की हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा निगरानी बढ़ाने के हैं निर्देश
केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विमानन कंपनियों को सुरक्षा निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है। साथ ही डीजीसीए अधिकारियों को भी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन