फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   DC Jatin Kisore Honored Artisans

Srinagar News: डीसी ने विलो विकर कारीगरों को किया सम्मानित

विज्ञापन
DC Jatin Kisore Honored Artisans
गांदरबल। उपायुक्त गांदरबल जतिन किशोर ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिले के दो पुरस्कार विजेता विलो विकर कारीगरों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

दोनों कारीगरों ने गांदरबल जिले के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के रूप में चयनित विलो विकर श्रेणी में वर्ष 2024 और 2025 के वार्षिक संघ प्रदेश स्तरीय पुरस्कारों में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी मिला है।
पीरपोरा गांदरबल के बशीर अहमद डार ने वर्ष 2023 का संघ प्रदेश स्तरीय प्रथम पुरस्कार जीता था और 26 नवंबर 2024 को वर्ल्ड क्राफ्ट काउंसिल की 60वीं जयंती समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। इसी तरह पीरपोरा गांदरबल के ही मेहराजुद्दीन पीर ने वर्ष 2024 का संघ प्रदेश स्तरीय प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। इस अवसर पर हस्तशिल्प एवं हथकरघा विभाग गांदरबल के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने दोनों कारीगरों को बधाई देते हुए कहा कि इनकी मेहनत और कला ने न केवल जिले बल्कि पूरे केंद्रशासित प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने विभाग को ऐसे कारीगरों को लगातार प्रोत्साहन और बाजार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed