{"_id":"68e1088568d41fdc7a01088d","slug":"crackdown-on-illegal-mining-in-north-kashmir-129-firs-registered-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: उत्तर कश्मीर में अवैध खनन पर कसा शिकंजा, 129 एफआईआर और 155 गिरफ्तारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: उत्तर कश्मीर में अवैध खनन पर कसा शिकंजा, 129 एफआईआर और 155 गिरफ्तारियां
Sat, 04 Oct 2025 05:14 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 04 Oct 2025 05:14 PM IST
सार
बारामुला पुलिस ने अवैध रेत खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए इस वर्ष अब तक 129 एफआईआर दर्ज कीं, 155 अपराधियों को गिरफ्तार किया और 154 वाहन जब्त किए। डीआईजी मकसूद उल जमान ने चेतावनी दी है कि बिना लाइसेंस खनन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : निकिता गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर रेंज में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। रेत माफिया को खत्म करने और नदी तटों की सुरक्षा के उद्देश्य से एक बड़े अभियान के तहत इस वर्ष अब तक 129 एफआईआर दर्ज की गईं हैं। 155 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 154 वाहन जब्त किए गए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई बारामुला रेंज पुलिस मुख्यालय की ओर से की गई। यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब बड़े पैमाने पर रेत खनन को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं जिससे नदी तटों और नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य तथाकथित रेत माफिया पर लगातार दबाव बनाना है।जम्मू-कश्मीर पुलिस के उत्तरी कश्मीर रेंज के डीआईजी मकसूद उल जमान ने जोर देकर कहा कि अवैध खनन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध खनन एक अपराध है, कोई पेशा नहीं। अपराधियों पर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आगे कहा कि ''लाइसेंस नहीं, तो बच नहीं सकते'' अभियान का मार्गदर्शक सिद्धांत बना रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल वैध परमिट वाले लोगों को ही खनिज निकालने की अनुमति होगी। डीआईजी ने कड़े शब्दों में कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।