फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   court news

उप महाधिवक्ता की हत्या के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

विज्ञापन
court news
श्रीनगर। जम्मू में चौदह वर्ष पूर्व हुए उप महाधिवक्ता हत्याकांड के एक दोषी को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि दोषी को जेल में चौदह वर्ष हो चुके हैं। उसकी अपील पर कोर्ट में जल्द सुनवाई संभव नहीं है। लिहाजा उसकी जमानती अर्जी को स्वीकार करते हुए ट्रायल कोर्ट को जमानत पर रिहाई की शर्तें तय करने के निर्देश दिए जाते हैं।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार उप महाधिवक्ता अजीत सिंह डोगरा पर कोर्ट से लौटते समय 10 जनवरी 2008 को हमलावरों ने पिस्टल और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। बुरी तरह से घायल अजीत सिंह को जीएमसी जम्मू ले जाया गया, जहां से 12 जनवरी को उन्हें अपोलो अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया। 19 जनवरी 2008 को उपचार के दौरान अजीत सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी विशाल शर्मा, अशोक शर्मा और अमरीश खजूरिया को हिरासत में ले लिया। चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट ने जुलाई 2020 में तीनों को दोषी मानते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई। इन्हीं में शामिल दोषी विशाल शर्मा ने हाईकोर्ट में सजा निलंबित करने की अर्जी दी, जिसे खारिज कर दिया गया। विशाल ने इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका देकर सजा निलंबित करने की मांग की। मंगलवार को जस्टिस विनीत सरन और जस्टिस बीवी नागारत्ना ने कहा कि इस मामले की परिस्थितियों और खासकर याची के 14 साल से जेल में होने की दलील को देखते हुए वह जमानत अर्जी स्वीकार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed