फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   court news

पर्यावरण को दूषित करने वाले स्टोन क्रशर, तारकोल प्लांट पर रिपोर्ट मांगी

विज्ञापन
court news
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने नियमों का उल्लंघन कर पर्यावरण को दूषित कर रहे स्टोन क्रशर और तारकोल इकाइयों को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से रिपोर्ट तलब की है। क्षेत्रीय निदेशक से कहा गया है कि वे विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल और न्यायाधीश जावेद इकबाल वानी की खंडपीठ ने गुरेज के बडवान वानापोरा गांव के दो निवासियों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई की। अब सात मार्च को अगली सुनवाई होगी। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता पर्यावरण पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को लेकर चिंता जता रहे हैं। इसमें बोर्ड को यह पता करना होगा कि कौन सी इकाइयां पर्यावरण के लिए ज्यादा खतरा हैं। याचिकाकर्ता नूर मोहम्मद लोन और गुलाम मोहम्मद लोन ने कहा है कि स्टोन क्रशर और तारकोल इकाइयां गुरेज के संवेदनशील पर्यावरण को बुरी तरह से प्रभावित कर रहे हैं। इससे वनस्पति और वन्यजीवों पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश और विदेश से यहां पर्यटक आते हैं। कानूनी प्रावधानों के मुताबिक प्रदूषण फैला रही इकाइयों पर कार्रवाई और एक करोड़ रुपये जुर्माना होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed