फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Coordinate with the public to strengthen the organization

संगठन की मजबूती के लिए जनता से करें समन्वय स्थापित

Wed, 28 Oct 2020 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Coordinate with the public to strengthen the organization
उत्तराखंड क्रांति दल की केंद्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि बिना कार्यकर्ताओं के संगठन मजबूत नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि जनता उक्रांद की ओर टकटकी लगाए हुए है। इसलिए हम सबका दायित्व है कि संगठन की मजबूती के लिए जनता से समन्वय स्थापित करें।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ केंद्रीय अध्यक्ष भट्ट और अन्य शीर्ष नेताओं ने किया। भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड के अवधारणा को पूरा करना उक्रांद का उद्देश्य है, जिसके लिए जनता के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए हा कि उत्तराखंड के 13 जनपदों के प्रत्येक बूथ पर सक्रिय होने की जरूरत है।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश जुयाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लताफ हुसैन ने कहा कि जनता राष्ट्रीय दलों की वोट बैंक की राजनीति से उब चुकी है। इसलिए संगठन को आमजन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। इस मौके केंद्रीय महामंत्री किशोरी नंदन डोभाल, केंद्रीय प्रवक्ता देवेंद्र चमोली, अवतार सिंह राणा, जय प्रकाश उपाध्याय, किशन सिंह रावरत, पीएस रावत, रणजीत डालाकोटी, राजेंद्र नौटियाल, मनमोहन पंत, सुनील ध्यानी, अरुण शाह, संतोष सेमवाल, महेंद्र रावत, पान सिंह रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल इस्तीफा दे मुख्यमंत्री : भट्ट
श्रीनगर। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि नैनीताल हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच के आदेश जारी किए हैं। ऐसे में उनको प्रदेश के मुखिया पद पर बने रहने का हक नहीं है।

पत्रकार वार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री भट्ट ने कहा कि विधानसभा में सबसे बड़े दल के नेता पर जब भ्रष्टाचार का मामला दर्ज हो, तो प्रदेश के लिए इससे बड़ी दुर्भाग्य की बात क्या हो सकती है। भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में चुनाव लड़ने का मन बना रही आप ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक भी उत्तराखंडी को टिकट नहीं दिया, जबकि दिल्ली में उत्तराखंड के करीब 43 लाख लोग निवास करते हैं। इस मौके पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल, रणजीत रणाकोटी, विजयंत सिंह निजवाला, सतेंद्र भट्ट, विपिन कंडारी, रविदत्त बलूनी, रघुवीर सिंह पंवार, जवाहर सिंह पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed