Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Controversy over construction work near Sheshnag Lake

जम्मू-कश्मीर: शेषनाग झील के पास मशीनें देख भड़कीं महबूबा मुफ्ती, उमर सरकार से बोलीं- जांच टीम भेजिए

Fri, 27 Nov 2026 03:08 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 27 Nov 2026 03:08 PM IST
सार

शेषनाग झील के पास निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहराया महबूबा मुफ्ती ने सरकार से स्वतंत्र जांच कराने और राजनीतिक नेताओं व पर्यावरण विशेषज्ञों को मौके पर निरीक्षण की अनुमति देने की मांग की।

विज्ञापन
Controversy over construction work near Sheshnag Lake
शेषनाग झील पर चले जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित शेषनाग झील के आसपास निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पीडीपी अध्यक्ष  महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर सरकार से सवाल करते हुए मांग की कि राजनीतिक नेताओं को मौके पर जाकर स्वतंत्र निरीक्षण करने की अनुमति दी जाए ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

विज्ञापन
Trending Videos

महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर कहा कि यदि सरकार सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर दावा कर रही है कि शेषनाग झील के पास कोई निर्माण नहीं हो रहा और झील सुरक्षित है, तो फिर स्वतंत्र निरीक्षण से क्यों रोका जा रहा है? उन्होंने आरोप लगाया कि मौके पर भारी मशीनें दिखाई दे रही हैं और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को राजनीतिक नेताओं व पर्यावरण विशेषज्ञों की एक टीम भेजकर स्थिति की जांच करवानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र निरीक्षण से सभी संदेह दूर हो सकते हैं और वास्तविक तथ्यों का पता लगाया जा सकता है।

सरकार ने नुकसान की खबरों को किया खारिज
इस मामले में जम्मू-कश्मीर के वन  पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण मंत्री अल्ताफ अहमद कालू पहले ही झील को नुकसान पहुंचने की खबरों को खारिज कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि शेषनाग झील पूरी तरह सुरक्षित है और वहां बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) की ओर से अमरनाथ यात्रा के बाद रास्ते की सामान्य मरम्मत और रखरखाव का काम किया जा रहा है।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उन्हें मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक झील के आसपास किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई है और न ही मिट्टी या मलबा पानी में गिरा है। उन्होंने बताया कि संबंधित रास्ते और झील के बीच करीब 200 से 300 फीट की दूरी है, इसलिए निर्माण कार्य से झील में मिट्टी जाने की आशंका नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत रास्ते की मरम्मत
मंत्री ने रास्ते की मरम्मत को वर्ष 2012 में हुई एक बड़ी दुर्घटना के बाद सुरक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं से भी जोड़ा। उन्होंने बताया कि उस घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें रास्ते को 12 फीट चौड़ा बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत बीआरओ रास्ते के टूटे किनारों क्षतिग्रस्त टाइलों और अन्य हिस्सों की मरम्मत कर रहा है।

मंत्री ने धार्मिक स्थल को राजनीति से जोड़ने पर भी आपत्ति जताई और कहा कि पवित्र धार्मिक स्थल को राजनीतिक मुद्दा बनाना उचित नहीं है।

नेताओं और पर्यावरण विशेषज्ञों ने जताई चिंता
शेषनाग के पास भारी मशीनों के इस्तेमाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरण से जुड़े लोगों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्र का पारिस्थितिकी तंत्र बेहद संवेदनशील है और ऐसे कार्यों से झील, आसपास के प्राकृतिक वातावरण तथा नीचे की ओर बहने वाले जल स्रोतों पर असर पड़ सकता है।

पूर्व सांसद आगा रूहुल्ला मेहदी, पीडीपी प्रवक्ता मोहित भान और हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक ने भी इस गतिविधि को लेकर चिंता जाहिर की है।

शेषनाग झील के आसपास का विवाद अब अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बुनियादी ढांचे के रखरखाव और हिमालय के संवेदनशील पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन को लेकर बहस का विषय बन गया है। अधिकारियों के अनुसार, यात्रा समाप्त होने के बाद मार्गों की मरम्मत और रखरखाव का काम नियमित रूप से किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed