फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Cold intensifies in Kashmir Valley, minimum temperature drops below freezing point

Kashmir Weather: कश्मीर घाटी में बढ़ी ठंड, श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम में रात के तापमान में गिरावट

Sat, 08 Nov 2025 12:28 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 08 Nov 2025 12:28 PM IST
सार

कश्मीर घाटी में हालिया बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है और रात का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया है। श्रीनगर, काजीगुंड, गुलमर्ग और पहलगाम में तापमान माइनस में पहुंचा, जबकि दिन में धूप खिल रही है।

विज्ञापन
Cold intensifies in Kashmir Valley, minimum temperature drops below freezing point
कोहरे के बीच डल झील में शिकारे की सैर करते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर घाटी के पहाड़ी इलाकों में हाल ही में हुई ताज़ा बर्फबारी के बाद से मैदानी इलाकों में ठंड ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बर्फबारी के बाद मौसम साफ रहने के चलते दिन में अच्छी धूप खिल रही है लेकिन सूरज ढलते ही ठंड का एहसास बढ़ जाता है।

विज्ञापन


रात में आसमान साफ रहने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है, इसलिए रात में ठंड का प्रकोप ज्यादा बढ़ जाता है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 17 नवंबर तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। जम्मू में दिन में धूप खिल रही है और शाम को ठंड का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तामपान 17.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में अधिकतम तामपान 17.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलमर्ग में अधिकतम तामपान 7.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि पहलगाम में अधिकतम 13.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री दर्ज किया गया जो घाटी में सबसे कम तापमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed