{"_id":"601463828ebc3e31f65e43eb","slug":"bollywood-is-desperate-for-the-return-of-shammi-kapoor-s-phase-in-kashmir-shrinagar-news-jmu227977223","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में शम्मी कपूर के दौर की वापसी के लिए बेताब है बॉलीवुड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में शम्मी कपूर के दौर की वापसी के लिए बेताब है बॉलीवुड
विज्ञापन
श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मौजूद प्रोड्यूसर गिल्ड के सदस्य।
- फोटो : SHRINAGAR
श्रीनगर। घाटी में सुधर रहे हालात के बीच बॉलीवुड कश्मीर में अपनी गतिविधियां बढ़ाना चाहता है। पर्यटन विभाग के न्योते पर घाटी का दौरा करने पहुंचे बॉलीवुड के प्रोड्यूसर गिल्ड के सदस्यों ने कहा है कि सरकार शूटिंग क्रू के लिए बुनियादी इंतजाम करे, हम शम्मी कपूर के दौर वाले कश्मीर की रुमानी छवि को लौटाने के लिए फिल्में बनाएंगे। प्रोड्यूसर गिल्ड के सदस्यों ने कहा कि कश्मीर की कली और बेताब जैसी फिल्में कश्मीर घाटी की लोकेशन पर फिल्माए दृश्यों से ही यादगार बनीं। यहां आतंकवाद विषय से कहीं बेहतर कश्मीर घाटी की खूबसूरती है।
संजय दत्त प्रोडक्शन के अभिजीत छवाथी ने कहा कि वह यहां की खूबसूरती के मुरीद हो गए हैं। ऐसा अनुभव उन्हें पहले कभी नहीं हुआ। बॉलीवुड के लिए कश्मीर पहली पसंद रहा है। प्रयास किया जाएगा कि भविष्य में इस पर ज्यादा काम किया जाए। उन्होंने कहा कि कश्मीर में दिखाने के लिए केवल आतंकवाद ही नहीं है बल्कि फिल्म निर्माण के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण विषय हैं, जिन्हें यहां की खूबसूरत लोकेशन चार चांद लगाती हैं। सरकार फिल्म क्रू को एक सुरक्षित माहौल मुहैया करवाए। गिल्ड के एक अन्य सदस्य भरत डाभोलकर ने कहा कि बॉलीवुड से जुड़े मार्केटिंग विंग की जिम्मेदारी बनती है यहां की छवि को और बेहतर किया जाए। कश्मीर घाटी बेहद खूबसूरत है। यहां देश-दुनिया से लोगाें को आकर्षित करने के प्रयास करने की जरूरत है। शम्मी कपूर के जमाने में कश्मीर सबसे रोमांटिक लोकेशन रही। उस दौर को पुनर्जीवित करने के लिए प्रयास करने होंगे। गिल्ड का हिस्सा रहे मशहूर शेफ संजीव कपूर ने कहा- यहां के माहौल को सही अंदाज में दिखाया जाना चाहिए।
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : निदेशक
कश्मीर पर्यटन विभाग के निदेशक जीएन इत्तू ने कहा कि फिल्म जगत की कश्मीर से दूरी कम होने से कश्मीर को पर्यटन के लिहाज से काफी फायदा मिलेगा। इत्तू ने कहा कि आने वाले दिनों में हम हुनरमंद नौजवानों को प्रोडक्शन से जुड़े अलग-अलग कामों के लिए प्रशिक्षित करेंगेे, ताकि फिल्म के क्रू को यहां भी लोग मिल सकें।