{"_id":"62f1893950b20802316c4423","slug":"boat-rally-taken-out-in-dal-lake-on-muharram-restrictions-on-ashura-will-remain-in-srinagar-today-only-in-abi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muharram: डल झील में निकाली गई नौका रैली, आशूरा पर आज श्रीनगर में सिर्फ आबि गुजर में रहेंगी पाबंदियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muharram: डल झील में निकाली गई नौका रैली, आशूरा पर आज श्रीनगर में सिर्फ आबि गुजर में रहेंगी पाबंदियां
Tue, 09 Aug 2022 03:38 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 09 Aug 2022 03:38 AM IST
सार
मंगलवार को आशूरा (10वें मुहर्रम) के दिन श्रीनगर के जड़ीबल और बडगाम में जुलूस निकाला जाएगा। इसके मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रखे हैं।
विज्ञापन
डल झील में नौका रैली
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुहर्रम पर सोमवार को श्रीनगर, बडगाम, मागाम, नारबल के साथ साथ घाटी के अन्य इलाकों में मातमी जुलूस निकाले गए। इस बीच श्रीनगर की विश्व प्रसिद्ध डल झील में अनोखी नौका रैली का भी आयोजन किया गया। डल झील के अंदरूनी इलाकों से गुजरने वाली इस रैली में कई शिकारे शामिल हुए, जिसमें काले वस्त्र पहनकर शिया समुदाय के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
एक स्थानीय निवासी ने कहा कि यह मातमी रैली पिछले कई दशकों से डल झील के अंदरूनी इलाकों से निकाली जाती है। इसमें सैकड़ों लोग शामिल होते हैं। रैली इमाम बाड़ा पहुंचती है। इस दौरान शिया समुदाय के लोग इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हैं और मातम मनाते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को आशूरा (10वें मुहर्रम) के दिन श्रीनगर के जड़ीबल और बडगाम में जुलूस निकाला जाएगा। इसके मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रखे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने भी रूट प्लान जारी किया है। वहीं, श्रीनगर शहर में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये जाएंगे लेकिन इस दौरान किसी तरह की पाबंदियां लागू नहीं की जाएंगी। श्रीनगर के एसएसपी राकेश बलवाल ने कहा कि उन्होंने फैसला लिया है कि आशूरा के दिन श्रीनगर शहर में कहीं भी पाबंदियां नहीं लगाई जाएंगी। केवल लाल चौक से सटे आबि गुजर इलाके में पाबंदियां लगाई जाएंगी।
विज्ञापन