राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला है। इसकी खुशी में सोमवार को श्रीनगर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। रविवार को जम्मू के त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न मनाया गया। सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाचकर मिठाई बांटी व पटाखे फोड़े।
श्रीनगर: विस चुनावों में जीत पर थिरके भाजपाई, बोले- सेमीफाइनल जीता, अब फाइनल जीतने के लिए तैयार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 04 Dec 2023 02:47 PM IST
सार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार की नीतियों को सही ठहराया है। यह सेमीफाइनल था और अब 2024 का फाइनल जीतने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन