{"_id":"65ba2ac9f59f2ccaca000843","slug":"baramulla-uri-accident-at-least-seven-passengers-died-and-eight-were-injured-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा: उड़ी में खाई में गिरा वाहन, सात लोगों की मौत, आठ घायल, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरी कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा: उड़ी में खाई में गिरा वाहन, सात लोगों की मौत, आठ घायल, मची अफरा-तफरी
Wed, 31 Jan 2024 04:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:44 PM IST
सार
उड़ी में बुधवार को एक वाहन हादसे का शिकार होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है और करीब आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बारामुला में हादसा
- फोटो : साकिव नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी इलाके में बुधवार को एक वाहन हादसे का शिकार होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है और करीब आठ लोग घायल हो गए। हादसे की पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। कड़ाके की ठंड और बर्फबारी से बनी फिसलन के बीच बचाव अभियान चलाया गया। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति देखी गई। अस्पताल में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, उड़ी के बुजथलन ततमुल्ला क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। इससे कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के कारण सड़क भारी फिसलन हो गई है। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी बारामुला ले जाया गया है।
विज्ञापन