फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Ayurvedic trained pharmacists demand appointment and license

आयुर्वेदिक प्रशिक्षित फार्मसिस्टों ने की नियुक्ति एवं लाइसेंस की मांग

Mon, 19 Oct 2020 08:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Ayurvedic trained pharmacists demand appointment and license
आयुर्वेदिक फार्मसिस्ट प्रशिक्षित बेरोजगारों ने एलोपैथिक फार्र्मसिस्टों की भांति उन्हें भी लाइसेंस जारी करने और नियुक्ति देने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में प्रशिक्षित बेरोजगारों ने कहा कि सरकार का ध्यान आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने पर ज्यादा और प्रशिक्षितों को रोजगार देने पर कम है। इससे वर्षों से प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार नौकरी की आस लगाए बैठे है।
विज्ञापन

फार्मसिस्ट संगठन के अंकित उनियाल ने कहा कि राज्य गठन के बाद विभिन्न पार्टियों की सरकारों ने उत्तराखंड को आयुष प्रदेश बनाने का संकल्प लिया। विगत आठ वर्षों में दो दर्जन से अधिक आयुर्वेदिक कॉलेज भी खोले गए। इनसे हर वर्ष हजारों युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। कहा कि इन कॉलेजों से मात्र बेरोजगारों की फौज तैयार हो रही है। जबकि आयुष प्रदेश की अवधारणा मात्र प्रचार- प्रसार तक ही सिमट कर रह गई है। प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के आजाद डिमरी, मदन गोपाल, पवन, सुदीप, अमन वशिष्ठ व कुशाग्र राजपूत ने मुख्यमंत्री से एलोपैथिक फार्मसिस्टों की तर्ज पर आयुर्वेदिक प्रशिक्षित फार्मसिस्टों को भी लाइसेंस देने, सरकारी अस्पतालों, नगर निगमों, विवि विद्यालयों, भारतीय सेना व न्यायपंचायत स्तर पर आयुर्वेदिक फार्मसिस्टों के पद सृजित करने और नियुक्ति देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed