फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Ayodiya Ram Mandir Pran Pratishthapna celebrated in Shankaracharya Temple Srinagar and sun temple

प्राण प्रतिष्ठा समारोह: घाटी में भी गूंजे श्रीराम के जयघोष, शंकराचार्य और सूर्य मंदिर में हुई विशेष पूजा

Mon, 22 Jan 2024 05:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 22 Jan 2024 05:41 PM IST
सार

श्रीनगर के ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर में इस अवसर पर विशेष पूजा हुई। इस दौरान हर भक्त श्री राम के रंग में नजर आया। लोगों ने यहां भगवान के दर्शन कर सुख शांति की प्रार्थना की।

विज्ञापन
Ayodiya Ram Mandir Pran Pratishthapna celebrated in Shankaracharya Temple Srinagar and sun temple
शंकराचार्य मंदिर श्रीनगर में हुई विशेष पूजा - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

राम मंदिर में प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो गया है। सोमवार को कश्मीर घाटी में श्री राम के जयघोष गूंजे। प्रवेश द्वार लखनपुर से लेकर श्रीनगर तक राम भक्त अपने आराध्य के स्वागत में जश्न में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन


श्रीनगर के ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर में इस अवसर पर विशेष पूजा हुई। इस दौरान हर भक्त श्री राम के रंग में नजर आया। लोगों ने यहां भगवान के दर्शन कर सुख शांति की प्रार्थना की। भक्तों ने यहां राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का खूब जश्न मनाया। पूजन के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

Ayodiya Ram Mandir Pran Pratishthapna celebrated in Shankaracharya Temple Srinagar and sun temple
मार्तंड सूर्य मंदिर में पूजन करते हुए - फोटो : अर्शिद मीर

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के मट्टन के सूर्य मंदिर में भी विशेष पूजा की गई। पूजा-अर्चना के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। यहां हर किसी ने राम मंदिर की शुभकामनाएं दीं और घाटी में शांति और प्रगति की कामना की।

जम्मू और कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट इस ऐतिहासिक मंदिर का प्राथमिक संरक्षक है। हमारे ट्रस्टी, श्री महाराजा हरि सिंह के पुत्र डॉ. करण सिंह ने भी हमें भक्तों के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने कश्मीर में सभी की शांति, खुशी और समृद्धि की कामना की। यह एक खुशी का मौका है। मुख्य पुजारी ने बताया, 'हमने पूरी दुनिया में शांति और भाईचारे के लिए आज सुबह हवन आयोजित किया।'

सोमवार को हुए कार्यक्रम में एकता और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रदर्शन करते हुए विविध पृष्ठभूमि के लोग एक साथ आए। प्रार्थनाओं और भक्ति मंत्रों के बीच, लोगों ने अयोध्या में ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर खुशी व्यक्त की।
 

जम्मू शहर के रघुनाथ मंदिर में रविवार को रामायण के अखंड पाठ और भजन संध्या हुई। चित्रकूट से आए पंडितों ने रामायण का अखंड पाठ शुरू किया है जो सोमवार 10 बजे तक जारी रहा। रघुनाथ मंदिर में 20 फीट की एलईडी पर प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

जम्मू शहर के संजय नगर, नानक नगर, गांधी नगर, वेयर हाउस, रघुनाथ मंदिर, शिव मंदिर रेहाड़ी, अग्रवाल सभा, जेएंडके ब्राह्मण सभा भी एलईडी लगाकर लोगों को अयोध्या का सीधा प्रसारण दिखाया गया। शहर के रघुनाथ मंदिर, वेयर हाउस, लक्ष्मी नारायण मंदिर, गांधी नगर, बावे वाली माता, तवी पुल पर बड़े भंडारे आयोजित किए गए हैं। इसके अलावा तवी पुल और वेयर हाउस सहित कई जगहों पर आतिशबाजी की गई। यहां पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed