फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Amarnath Yatra 2025 Security in Pahalgam cover at every step of Amarnath Yatra

Amarnath Yatra 2025: पहलगाम में सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी पर न मार सके, अमरनाथ यात्रा के हर कदम पर सुरक्षा घेरा

Fri, 04 Jul 2025 03:03 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क पहलगाम
अमर उजाला, नेटवर्क पहलगाम Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 04 Jul 2025 03:03 PM IST
सार

बायसरन आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई, जिसमें हर बस और मार्ग पर सुरक्षाबलों की कड़ी निगरानी रही। श्रद्धालुओं को तय समय और वाहनों के अनुसार चंदनबाड़ी रवाना किया गया।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2025 Security in Pahalgam cover at every step of Amarnath Yatra
अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों ने किया मॉक ड्रिल - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

जम्मू से पहलगाम तक बुधवार को यात्रियों के काफिले को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पहलगाम के नुनवान कैंप तक लाया गया था। श्रद्धालुओं के आने से लेकर यात्रा पर जाने तक सुरक्षाकर्मी, एजेंसियां और प्रशासन मुस्तैद रहा।

विज्ञापन

Amarnath Yatra 2025 Security in Pahalgam cover at every step of Amarnath Yatra
अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों ने किया मॉक ड्रिल - फोटो : बसित जरगर

बुधवार को सुबह जम्मू से भक्तों का पहला जत्था रवाना किया किया गया। सुबह करीब 10:30 बजे भक्तों के काफिले ने काजीगुंड से कश्मीर में प्रवेश किया। करीब ढाई बजे काफिला अनंतनाग और 3:30 बजे पहलगाम पहुंचा। यहां से भक्त नुनवान बेसकैंप तक पहुंचे।

काफिले के आगे-पीछे और उसके बीच में सुरक्षाबलों के बख्तरबंद वाहन चल रहे थे। हर बस में एक सुरक्षाकर्मी मौजूद था। काफिले के लिए मार्ग में कई जगह वाहन रोक कर रखे गए गए थे।नुनवान पहुंचे भक्तों ने आराम किया, लंगरों में खाना खाया और रात तक शिविरों और होटलों में चले गए। रात 10 बजे तक सभी श्रद्धालु अपने विश्राम स्थल तक चले गए थे। इक्का-दुक्का भक्त दिखे तो सुरक्षाकर्मियों ने उनको भी विश्रामस्थल तक पहुंचाने में मदद की। इसके बाद सड़कें सूनी नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2025 Security in Pahalgam cover at every step of Amarnath Yatra
अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों ने किया मॉक ड्रिल - फोटो : बसित जरगर

सुबह 3 बजे तक यही हाल रहा बुधवार रात को कुछ श्रद्धालु शिविर में न रुककर होटलों में चले गए थे। सुबह करीब 3:30 बजे वह होटलों से निकले तो उन्हें आधार शिविर से करीब दो किमी दूर ही रोक लिया गया। आधार शिविर तक सिर्फ पूर्व निर्धारित वाहनों को ही जाने की इजाजत थी।

यात्रा के औपचारिक शुभारंभ के बाद उन्हें वाहनों से चंदनबाड़ी रवाना किया गया।इधर सुबह 4 बजे भक्तों को रवाना किया गया। शिविर से भक्तों को रोक-रोककर निकाला जा रहा था। पहले सड़क पर आए भक्तों को प्रशासन की ओर निर्धारित वाहनों से चंदनबाड़ी रवाना करने के बाद ही अन्य भक्तों को शिविर से निकाला जा रहा था। प्रयास था कि सड़क पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा न हो। सुबह के 6 बजते-बजे लगभग सभी श्रद्धालुओं को रवाना कर दिया गया था। उनके वाहनों के साथ सुरक्षा बलों के वाहन भी भेजे जा रहे थे।

विज्ञापन

Amarnath Yatra 2025 Security in Pahalgam cover at every step of Amarnath Yatra
अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों ने किया मॉक ड्रिल - फोटो : बसित जरगर

चंदनबाड़ी तक यात्रियों के अलावा किसी को जाने की इजाजत नहीं थी। चंदनबाड़ी में यात्रियों के कार्ड और अन्य कागजात जांचने के बाद उन्हें यात्रा के लिए ट्रैक पर जाने की इजाजत दी गई। यहां पोनी राइडर उनकी यात्रा के लिए उपलब्ध थे। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच यात्रा के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed