फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   ADGP vijay kumar said Third terrorist killed in Shopian encounter had joined militancy recently

श्रीनगर: शोपियां मुठभेड़ में मारा गया तीसरा आतंकी हाल ही में आतंकवाद में शामिल हुआ था- एडीजीपी

Wed, 21 Dec 2022 05:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 21 Dec 2022 05:28 PM IST
सार

विजय कुमार ने कहा कि कश्मीरी पंडितों सहित अन्य नागरिकों की हत्या मेें शामिल सभी आतंकवादी या तो गिरफ्तार कर लिए गए या विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए।

विज्ञापन
ADGP vijay kumar said Third terrorist killed in Shopian encounter had joined militancy recently
कश्मीर ADGP विजय कुमार - फोटो : एएनआई

विस्तार

डीजीपी दिलबाग सिंह और एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने मंगलवार को गांदरबल का दौरा कर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि शोपियां में मारे गए तीन आतंकियों में से दो कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट और नेपाली मजदूर ताल बहादुर की हत्या में शामिल थे, जबकि तीसरा आतंकवादी बारामुला का था, जो हाल ही में आतंकवाद में शामिल हुआ था। 

विज्ञापन


विजय कुमार ने कहा कि कश्मीरी पंडितों सहित अन्य नागरिकों की हत्या मेें शामिल सभी आतंकवादी या तो गिरफ्तार कर लिए गए या विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए। अभी सिर्फ एक आतंकवादी आदिल वानी बचा है, जिसे भी बहुत जल्द मार देंगे या गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन


इस बीच, डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। कश्मीर घाटी में बड़ी संख्या में लोग घूमने आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मुझे लगता है कि कश्मीर घाटी में लगभग सभी आतंकवादी संगठनों का सफाया हो चुका है और अब कुछ मॉड्यूल काम कर रहे हैं और उनका भी धीरे-धीरे सफाया हो रहा है, जैसे आज शोपियां में तीन का सफाया हो गया है। अब जो बचे कुछ आतंकवादी हैं वे अपने आकाओं के इशारे पर पाकिस्तान में बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि कुछ समय के लिए कश्मीरी पंडितों ने खराब हालात के कारण कश्मीर छोड़ दिया था और अब वे धीरे-धीरे वापस आ रहे हैं और अपने कश्मीरी भाइयों के साथ यहां काम कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया से भी बातों को बढ़ा चढ़ाकर पेश न करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed