{"_id":"646f141f22121c68d9020dd5","slug":"adgp-kashmir-vijay-kumar-congratulates-security-forces-for-conducting-incident-free-g20-summit-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: एडीजीपी कश्मीर ने घाटी में जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन पर सुरक्षाबलों को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: एडीजीपी कश्मीर ने घाटी में जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन पर सुरक्षाबलों को दी बधाई
Thu, 25 May 2023 01:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 25 May 2023 01:24 PM IST
सार
एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने गुरुवार को घाटी में जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन पर सुरक्षाबलों को हार्दिक बधाई दी है।
विज्ञापन
ADGP Kashmir Vijay Kumar
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) कश्मीर विजय कुमार ने गुरुवार को घाटी में जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन पर सुरक्षाबलों को हार्दिक बधाई दी है। तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन 22 मई को श्रीनगर में शुरू हुआ, जिसमें लगभग 57 विदेशी प्रतिनिधियों ने तीन स्तरीय सुरक्षा कवर के बीच भाग लिया।
विज्ञापन
कश्मीर जोन पुलिस ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एडीजीपी कुमार को उद्धृत करते हुए लिखा, 'एडीजीपी कश्मीर जेकेपी, सीआरपीएफ, सेना, बीएसएफ, एसएसबी, एनएसजी, मार्कोस, एनडीआरएफ और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों और जवानों को घटना मुक्त और सफल जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित करने के लिए बधाई दी है।'
विज्ञापन
यात्रा के दौरान प्रतिनिधियों ने मुगल गार्डन और रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स सहित श्रीनगर में कई पर्यटन स्थलों का दौरा किया। उन्होंने श्रीनगर में नवीनीकृत पोलो व्यू बाजार का भी दौरा किया। गुरुवार को शिखर सम्मेलन के समापन के बाद प्रतिनिधि नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन