{"_id":"143-43481","slug":"Sri-nagar-43481-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड के बीच हुई रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड के बीच हुई रिहर्सल
Sri nagar
Updated Sat, 25 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी जिला मुख्यालयों के अलावा अन्य इलाकों में इस अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कश्मीर संभाग में मुख्य आयोजन श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में होगा। शुक्रवार को यहां परेड की अंतिम रिहर्सल की गई। खराब मौसम के बावजूद रिहर्सल के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। स्टेडियम में भारी बर्फ जमा है, फिर भी अर्द्धसैनिक बलों, राज्य पुलिस, एनसीसी तथा स्कूली बच्चों का जोश कम नहीं हुआ। उन्होंने शानदार परेड पेश की। श्रीनगर के जिला उपायुक्त फारूक शाह ने परेड की सलामी ली। मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार भी इस मौके पर मौजूद थे। साथ ही सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, राज्य पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। कड़ाके की ठंड की बीच करीब दो घंटे रिहर्सल चली। इस अवसर पर कड़ी सुरक्षा रही। स्टेडियम में घुसने से पहले कड़ी जांच की गई।
विज्ञापन