{"_id":"5fa587708ebc3e9ba007d47c","slug":"70-km-run-for-30-km-journey-shrinagar-news-drn361296317","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 किमी के सफर के लिए 70 किमी की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 किमी के सफर के लिए 70 किमी की दौड़
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौड़ीकरण के कार्य ने देवप्रयाग सहित मार्ग पर पड़ने वाले कस्बों और गांवों के लिए समस्या खड़ी कर दी है। छह माह से बस सेवा बंद होने से लोगों को 30 किमी के सफर के लिए 70 किमी अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू न होने तक देवप्रयाग से श्रीनगर के लिए नियमित बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
विगत छह माह पूर्व ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौड़ीकरण कार्य के चलते मार्ग पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। तब से मार्ग पर बसों का संचालन बंद है। उकांद्र के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के संयोजक रंजन रतूड़ी ने बताया कि मार्ग देवप्रयाग से ऋषिकेश बंद है, लेकिन देवप्रयाग से श्रीनगर तक जाने वाले लोग भी परेशान हो रहे है। कहा कि बस सेवा बंद होने से देवप्रयाग, मुल्यागांव, पंतगांव आदि क्षेत्रों के लोगों को बस से श्रीनगर व देवप्रयाग आने जाने के लिए 30 किमी के बजाय 70 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। छोटे वाहन चालक भी करीब दो से ढाई हजार बुकिंग मांग रहे है। जोकि गरीब लोगों के लिए संभव नहीं है। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोग विगत छह माह से परेशान है, लेकिन आज तक समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। स्थानीय निवासी सुनील सिलस्वाल, दुर्गी देवी, अंकिता टोडरिया, संतोष ध्यानी, विद्यार्थी पालीवाल, दिनेश टोडरिया आदि ने प्रशासन से मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू न होने तक देवप्रयाग से श्रीनगर के लिए नियमित बस सेवा शुरू करने की मांग की है।