फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   48 MBBS doctors get the state.

प्रदेश को मिले 48 एमबीबीएस डॉक्टर

Mon, 20 Mar 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर। Updated Mon, 20 Mar 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
48 MBBS doctors get the state.
चिकित्सक

प्रदेश को 48 एमबीबीएस डॉक्टर मिल गए हैं। 31 मार्च को बांडधारी डॉक्टरों की बेस अस्पताल श्रीकोट गंगानाली में जेआरशिप (जूनियर रेजीडेंसी) पूरी होने के बाद विभिन्न जिलों के दुर्गम क्षेत्रों में संविदा पर नियुक्ति कर दी जाएगी। सोमवार को साक्षात्कार के माध्यम से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने चिकित्सकों का चयन किया। चयन प्रक्रिया में सबसे अधिक डॉक्टर टिहरी जिले को मिले हैं।

विज्ञापन


राज्य के सरकारी मेडिकल कालेजों से रियायती शुल्क (सब्सिडाइज्ड सीट) एमबीबीएस करने वाले चिकित्सकों को सरकारी अस्पतालों में निर्धारित अवधि तक अनिवार्य रुप से सेवा देनी पड़ती है। इसके लिए उनसे चिकित्सा शिक्षा विभाग दुर्गम क्षेत्रों में अनिवार्य सेवा का बांड भरवाता है। बांड के अनुसार, मेडिकल कालेज में एक साल की जेआरशिप पूर्ण करने के बाद संबंधित चिकित्सक संविदा पर दुर्गम सीएचसी, पीएचसी या अन्य अस्पतालों में सेवा करते हैं।
विज्ञापन


प्रत्येक साल चिकित्सा विभाग इन चिकित्सकों की तैनाती करता है।
चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधि अपर निदेशक डा. प्रेमलाल और चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि प्रोफेसर अमित कुमार की मौजूदगी में चिकित्सकों का साक्षात्कार संपन्न हुआ। इंटरव्यू में 48 चिकित्सक उपस्थित हुए, जबकि दो चिकित्सक पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे हैं। डा. प्रेमलाल ने बताया कि अप्रैल माह में संबंधित चिकित्सक अपनी ज्वाइनिंग सीएमओ को देंगे। तब जिला स्तर से उन्हें अस्पतालों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों का आवंटन
टिहरी को 19, पौड़ी को 11, नैनीताल को 7, अल्मोड़ा को 6, चंपावत को 2 और उत्तरकाशी, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले  को 1-1 चिकित्सक  मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed