फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   12 licenses to liquor shops, dispute over one.

12 शराब की दुकानों को लाइसेंस, एक पर विवाद

Mon, 03 Apr 2017 09:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 03 Apr 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन

पौड़ी जिले में 34 शराब की दुकानों में से सिर्फ 12 दुकानों के लाइसेंस का ही नवीनीकरण हो पाया है। जबकि 12 में से भी एक पैठाणी की दुकान में विवाद हो गया। यहां राजमार्ग से हटकर स्थान चयनित कर टिन का खोका बना दिया गया था, लेकिन दुकान तोड़ दी गई। जबकि लाइसेंस फीस जमा हो चुकी है। जिला आबकारी विभाग के अनुसार 11 दुकानें खुल जाएंगी।  

विज्ञापन


स्टेट और नेशनल हाईवे से 500 और 220 मीटर दूर शिफ्टिंग के चल रहे विवाद के कारण 22 दुकानों का लाइसेंस नवीनीकरण नहीं हो रहा है। शराब की दुकानों के लिए जगह तलाशना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। आबकारी विभाग को दुकान शिफ्ट करने के मामले में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। आदेश के कारण 22 दुकानों के लाइसेंस का नवीनीकरण अटक गया। इनमें मोटी कमाई वाले कोटद्वार, पौड़ी, श्रीनगर, सतपुली व बैजरों आदि दुकान शामिल हैं।
विज्ञापन


दुकान बंद होने से प्रतिदिन लगभग एक करोड़ का नुकसान हो रहा है। श्रीनगर में विभाग ने अलकनंदा नदी किनारे बस अड्डे के समीप स्थान चयनित किया गया था, लेकिन इस स्थान पर दुकान खोलने का विरोध किया जा रहा है। यहां मार्च माह तक बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप दुकान संचालित हो रही थी। वहीं पैठाणी में राजमार्ग से हटकर स्थान चयनित कर टिन का खोका बना दिया गया था। लेकिन यहां भी विरोध हो गया। जबकि यहां लाइसेंस फीस जमा हो चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पैठाणी में निर्धारित शर्त को पूरा करते हुए स्थान चयनित किया गया था, लेकिन कुछ लोगों ने टिन शेड तोड़ दिया। फिलहाल 11 दुकान चालू हो रही हैं।
प्रभाशंकर मिश्र, जिला आबकारी अधिकारी, पौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed