{"_id":"611ec2c08ebc3e79a15fd784","slug":"10-leaders-killed-in-kulgam-in-two-years-9-of-bjp-alone-shrinagar-news-jmu241878917","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलगाम में 2 साल में 10 नेताओं की हत्या, अकेले 9 भाजपा के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलगाम में 2 साल में 10 नेताओं की हत्या, अकेले 9 भाजपा के
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलगाम/जम्मू। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में दो साल में 10 राजनीतिक कार्यकर्ताओं को आतंकियों ने निशाना बनाया है। इसमें अकेले नौ भाजपा के हैं। देवसर में अपनी पार्टी के नेता गुलाम हसन लोन की हत्या की उप राज्यपाल समेत भाजपा, नेकां, पीडीपी, पीपुल्स कांफ्रेंस, अपनी पार्टी समेत तमाम राजनीतिक दलों व संगठनों ने निंदा की है।
अपराधियों को जल्द मिलेगी सजा: उप राज्यपाल
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपनी पार्टी के नेता गुलाम हसन लोन की हत्या की निंदा की और अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने का संकल्प लिया। ट्वीट किया कि राजनेता गुलाम हसन लोन पर कुलगाम के देवसर में हुए आतंकी हमले के बारे में सुनकर दुख हुआ। मैं इस कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इस जघन्य कृत्य के दोषियों को जल्द ही सजा दिलाई जाएगी। मेरी संवेदनाएं इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
दुर्भाग्यवश राजनीतिक हत्याओं का सिलसिला नहीं थम रहा: महबूबा
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया कि दुर्भाग्यवश कश्मीर में राजनीतिक हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपनी पार्टी के नेता गुलाम हसन लोन की हत्या की हम निंदा करते हैं। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
विज्ञापन
इन घटनाओं पर तत्काल प्रभाव से लगे रोक: सज्जाद
पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने निंदा करते हुए कहा कि मुख्यधारा के नेताओं पर हमले चिंता का विषय हैं। हिंसा केवल लोगों के दुख बढ़ाता है। इससे विधवाओं तथा अनाथों की संख्या बढ़ेगी। इस प्रकार की घटनाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगना चाहिए।
शांति प्रक्रिया में खलल डालने की साजिश: अल्ताफ बुखारी
अपनी पार्टी के अध्यक्ष सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने कुलगाम के देवसर में अपनी पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता गुलाम हसन लोन की बर्बर हत्या की कड़ी निंदा की है। कहा कि इस तरह की वारदातें मौजूदा शांति प्रक्रिया में खलल डालने के इरादे से की जा रही हैं। लेकिन इससे कुछ हासिल होने वाला नहीं हैं। पार्टी के प्रदेश महासचिव विक्रम मल्होत्रा ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
हत्या अमानवीय व निंदनीय: अल्ताफ ठाकुर
भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने अपनी पार्टी के नेता गुलाम हसन की हत्या को अमानवीय, बर्बर बताते हुए कहा कि हर राजनीतिक हत्या निंदनीय है और कश्मीर में राजनेताओं की हत्या के पीछे हमलावरों को सख्त दंड देने की आवश्यकता है।