फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Two dead, nine injured in two road accidents in Rajori district

राजोरी जिले में दो सड़क हादसों में दो की मौत, नौ लोग घायल

विज्ञापन
Two dead, nine injured in two road accidents in Rajori district
थन्नामंडी सड़क हादसे का शिकार वाहन। संवाद - फोटो : RAJOURI
राजोेरी। जिले की थन्नामंडी और मंजाकोट में हुए सड़क हादसों में छात्र और किशोरी की मौत हो गई। दोनों हादसों में नौ लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक टाटा सूमो थन्नामंडी से ढोक अलाल की ओर जा रही थी। पीएमजीएसवाई मार्ग पर थन्नामंडी दर्रा के पास यह अनियंत्रित होकर 40 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। एसडीपीओ सज्जाद खान ने बताया कि हादसे में 12 वर्षीय लड़की शाहिदा कौसर निवासी ढोक थन्नामंडी की मौके पर ही मौत हो गई। आठ अन्य घायल हो गए और उन्हें थन्नामंडी के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। घायलों में शकीला बेगम, आलम बी, फरीदा अख्तर, अब्दुल रशीद, सायमा कौसर, मोहम्मद सईद, मखना, सलमा का उपचार थन्नामंडी में चल रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करने व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सब परिवार को सौंप दिया और वाहन को जब्त कर लिया है। वाहन चालक मौक़े से फरार है।
विज्ञापन

वाहन को पास देने में बाइक खाई में गिरी
राजोरी। मंजाकोट क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर बाद बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से छात्र की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया। मंजाकोट तहसील के धेरी धरा निवासी दो छात्र मंजाकोट से राजोरी की ओर आ रहे थे। जब एक मोड़ में बाइक सामने से आ रहीे एक अन्य वाहन को रास्ता देते समय सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दोनों छात्र बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों छात्रों को जीएमसी राजोेरी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद अतीक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे छात्र मोहम्मद आकिब का उपचार जारी है। उधर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बाइक जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed