{"_id":"b8074e2cf74b8ee5e6d068bde3d9d5a7","slug":"the-villagers-fired-picket-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने रैली निकाल दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने रैली निकाल दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 22 Sep 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस हिरासत में लिए गए ग्रामीणों को छोड़े जाने की मांग पर रविवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने कसबे में रैली निकाली। रैली में शामिल लोग पुलिस और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। रैली बाजार से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां ग्रामीण धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना था कि हिरासत में लिए गए आठ लोगों को तत्काल छोड़ा जाए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ग्रामीण करीब दो महीने पहले कालाकोट में हुए संजय सिंह सहित दो बहनों की हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैँ। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक शांतिपूर्वक धरना और प्रदर्शन चलता रहेगा। इस मौके पर भाजपा युवा प्रधान रविंद्र रैना ने कहा कि स्योट में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया, यहां तक कि महिलाओं को भी नहीं बख्शा। पुलिस ने जो कहर बरपाया, उसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि डंडे बरसाने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन का और विस्तार किया जाएगा। पीडीपी नेता सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि आंदोलन करना जनता का अधिकार है, पुलिस की यह बर्बरता पूर्ण कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान नीना शर्मा ने भी महिलाओं पर डंडे बरसाने की निंदा की है। उधर, एसडीपीओ प्रदीप सिंह गौरिया ने धरने पर बैठे ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कियाजाएगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन