फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Cache of weapons recovered from a cave in the forests of Rajouri; nine UBGL grenades found.

Rajouri News: राजोरी के जंगल में गुफा से हथियारों का जखीरा बरामद, नौ यूबीजीएल ग्रेनेड मिले

विज्ञापन
Cache of weapons recovered from a cave in the forests of Rajouri; nine UBGL grenades found.
-कोटरंका के चोर हिल-पंच गब्बर इलाके में सुरक्षाबलों ने चलाया था तलाशी अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिले की कोटरंका तहसील के चोर हिल-पंच गब्बर इलाके में सुरक्षाबलों ने सोमवार को एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। सुरक्षाबलों ने एक गुफा से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। बरामद सामग्री में नौ यूबीजीएल (अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) ग्रेनेड, एक एके-47 मैगजीन और एके-47 के 18 कारतूस शामिल हैं।
सेना की रोमियो फोर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) और खुफिया एजेंसियों की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मिलने के बाद इस बरामदगी को सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इलाके में हथियारों और गोला-बारूद की मौजूदगी की आशंका के चलते तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस थाना कंडी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इस इलाके के जंगलों और आसपास के संवेदनशील स्थानों की तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने एक गुफा से छिपाकर रखे गए हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। सुरक्षा एजेंसियों ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----
गुफा में किसने छिपाए हथियार, जांच में जुटीं एजेंसियां
सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियारों और गोला-बारूद को गुफा में किसने छिपाया था और इन्हें रखने के पीछे क्या उद्देश्य था। इसके अलावा बरामद सामग्री के किसी संदिग्ध नेटवर्क या अन्य गतिविधियों से संबंध होने की आशंका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले इसी इलाके में मिली थी आईईडी
चोर हिल-पंच गब्बर इलाके में कुछ दिन पहले भी सुरक्षाबलों ने एक आईईडी बरामद की थी। इसके बाद अब उसी क्षेत्र में ग्रेनेड और एके-47 के कारतूस मिलने से सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ गई है। ताजा बरामदगी के बाद आसपास के जंगलों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षाबल हथियारों के स्रोत और उन्हें छिपाने के पीछे की मंशा का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed