{"_id":"6ad67e4b759e9550d1036c64","slug":"labourer-killed-four-injured-in-poonch-landslide-rajouri-news-c-165-1-sjam1004-106842-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: पुंछ के सावजियां में भूस्खलन से मजदूर की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: पुंछ के सावजियां में भूस्खलन से मजदूर की मौत, चार घायल
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य में लगे दो मजदूरों की हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले की मंडी तहसील में सोमवार भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित सावजियां सेक्टर में सीमा सड़क संगठन द्वारा जिले को कश्मीर से जोड़ने के लिए बनाई जा रही सड़क पर अकबर ढोक क्षेत्र में भूस्खलन से मजदूरों पर चट्टानें गिर गईं। एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसे की जानकारी मिलते ही मंडी उपजिला अस्पताल से ब्लाॅक मेडिकल अधिकारी डॉ. रियाज़ अहमद ने एम्बुलेंस मौके पर भेजी और घायलों और मृतक के शव को अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल भेजा गया। इस दुर्घटना में मारे गए मजदूर की पहचान मोहम्मद बशीर (45) पुत्र अली मोहम्मद डन्गना गाडियां के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान मोहम्मद अशरफ (40), शबाज अहमद (40), मंजूर अहमद (40) और फारूक अहमद (41) सभी निवासी गांव गाडियां तहसील मंडी के रूप में हुई है।
सोमवार दोपहर बाद निर्माणाधीन सावजियां-गुलमर्ग सड़क पर सीमा सड़क संगठन जेसीबी मशीन से पहाड़ की कटाई का काम करा रहा था। जिस दौरान अचानक भूस्खलन हो गया। जिससे वहां काम कर रहे चार मजदूर चट्टानों की चपेट में आ गए। जिन्हें अन्य मजदूरों ने कड़े प्रयासों से मलबे से बाहर निकला तो एक को मरा हुआ पाया जबकि अन्य चार को घायल अवस्था में निकाला गया। राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल के मेडिकल सुप्रिडेंट डॉ. मोहम्मद शफीक का कहना है कि चारों मजदूरों का उपचार जारी है। जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। इस दुर्घटना को लेकर मृतकों के परिजनों ने सीमा सड़क संगठन द्वारा किसी भी प्रकार की सहायता न दिए जाने का आरोप लगाया है।