{"_id":"6ad67eb10bb9b168f405ae62","slug":"boat-service-launched-on-the-chenab-residents-of-pargwal-get-relief-rajouri-news-c-290-1-pgl1001-101881-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: चिनाब पर नाव सेवा शुरू, परगवाल के लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: चिनाब पर नाव सेवा शुरू, परगवाल के लोगों को मिली राहत
विज्ञापन
ज्यौड़ियां और खौड़ पहुंचने के लिए अखनूर से होकर नहीं करना पड़ेगा लंबा सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। परगवाल और ज्यौड़ियां के बीच दरिया चिनाब के इन्द्री पतन पर सोमवार से नाव सेवा शुरू हो गई। नाव सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
स्थानीय लोगों का कहना था की नाव सेवा शुरू होने से अब उन्हें ज्यौड़ियां और खौड़ पहुंचने के लिए अखनूर से होकर लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा। इससे लोगों के समय और किराये की बचत होगी तथा रोजमर्रा के कामकाज के लिए आवागमन भी आसान होगा।
गौरतलब है की चिनाब नदी के कारण परगवाल क्षेत्र के लोगों को चिनाब पार कर दूसरे इलाकों तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नाव सेवा शुरू करने की मांग पिछले कई दिनों से उठाई जा रही थी। आखिरकार बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से नाव सेवा शुरू किए जाने से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
समय और पैसे की होगी बचत
स्थानीय निवासी मदन सिंह, ने कहा की नाव सेवा शुरू होना परगवाल के लोगों के लिए बड़ी राहत है। पहले ज्यौड़ियां और खौड़ पहुंचने के लिए अखनूर से होकर जाना पड़ता था, जिसमें काफी समय लगता था। अब नाव चलने से लोगों का सफर आसान होगा और आने-जाने में लगने वाला समय भी बचेगा।
संजीव कुमार ने कहा की नाव सेवा का लाभ ज्यौडियां, खौड, पलांवाला जाने वाले ग्रामीणों को मिलेगा उनको अपने जरूरी काम निपटाने के लिए लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा। इससे यात्रा खर्च कम होने के साथ-साथ बाजारों तक पहुंचना भी आसान होगा।
स्थानीय निवासी गणेश सिंह ने कहा की चिनाब पर नाव सेवा शुरू करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब यह सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नाव सेवा नियमित रूप से जारी रहेगी, जिससे लोगों को जरूरी सेवाओं और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
दरिया चिनाब पर नाव चलने से मिलेगी सुविधा
ज्यौड़ियां। उपजिला खौड़ के गांव इन्द्री तथा परगवाल के बीच दरिया चिनाब पर बाढ़ नियंत्रण विभाग की तरफ से नाव सेवा शुरू हो गई। पहले दिन ढेड़ सौ के करीब लोग इधर से उधर आए। इससे पहले वाया अखनूर से होकर परगवाल जाना पड़ता था और पैसे भी खर्च होते थे और समय भी अधिक खराब होता था लेकिन अब जब तक चिनाब में पानी कम है तो चिनाब में नाव चलने से सुविधा रहेगी। महिला रानी देवी, कलाशो, रतनो देवी तथा अवतार सिंह ने बताया कि हर साल बाढ़ नियंत्रण विभाग की तरफ से नवरात्रों के अवसर पर जब दरिया चिनाब में जलस्तर कम हो जाता है तो गांव इन्द्री तथा परगवाल के बीच नाॅव चलाई जाती है जिसके जरिये दोनों तरफ के लोगों के चिनाब के आरपार जाने में आसानी हो जाती है। संवाद
कैप्शन 1
परगवाल में चिनाब नदी पार करते ग्रामीण