{"_id":"88d033fa17668f16fca6b24c3063b025","slug":"tableau-thronging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांकी में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांकी में उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sat, 28 Feb 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के पावन पर्व को लेकर शहर में निकाली जाने वाली भैरव नाथ की ऐतिहासिक झांकी शुक्रवार को धूमधाम से निकाली गई। सुबह से ही नाबन मोहल्ला स्थित बाबा भैरव नाथ के मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन
परंपरानुसार दोपहर बाद करीब तीन बजे पूजा-अर्चना के साथ बाबा भैरव की झांकी निकलते ही शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया। भैरवनाथ का नृत्य देखने और भैरव के हाथ से चिमटे की मार खाने के लिए मानो होड़ लगी हुई थी।
विज्ञापन
महिलाएं, युवतियां, बच्चे सभी भैरव नृत्य देखने के लिए उमड़ पड़े। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे। ढोल-नगाढ़ों की थाप पर भैरव नाथ का वेश धारण किए युवा नृत्य करते शहर के सनातन धर्म सभा मंदिर से होते हुए मुख्य बाजार सिटी चौक से पुराने बस अड्डे पहुंचे।
विज्ञापन
पुराने बस अड्डे से झांकी वापस भैरव मंदिर में संपन्न हुई। राजोरी वासियों का ऐसा मानना है कि जिस वर्ष होली के पर्व पर शहर में भैरव झांकी न निकाली जाए, उस वर्ष शहर व आसपास के क्षेत्रों में अकाल पड़ने जैसी स्थिति पैदा हो जाती है।
पिछले कई दशकों से यह परंपरा बिना किसी रुकावट के चलती आ रही है। वहीं लोगों की मान्यता है कि भैरव नाथ के चिमटे की मार से कई प्रकार के शारीरिक कष्ट दूर होते हैं और लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस मौके पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे।